खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट ट्रैक ‘तोरे के लेत रहियो’ रिलीज, वीडियो ने खींचा ध्यान

Khushi kakkar Tore ke Let Rahiyo Song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक और नया गाना ‘तोरे के लेत रहियो’ रिलीज हो गया है. आशीष यादव और खुशी कक्कड़ की आवाज में आया यह गाना सुनने में काफी प्यारा लग रहा है.

Khushi kakkar Tore ke Let Rahiyo Song: होली अभी-अभी खत्म हुआ हैऔर भोजपुरी गानों की दुनिया में फिर से हर दिन कुछ नया सुनने को मिल रहा है. मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘तोरे के लेत रहियो’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को खुशी के साथ आशीष यादव ने गाया है. गाने में दोनों की आवाज का मेल काफी अच्छा लग रहा है. वहीं वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा सिंह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. गाना को रिलीज होते ही फैंस इसे खूब सुन रहे है. खबर लिखे जाने तक गाने ने 187,598 व्यूज बटोर लिए और यह आंकड़ा और बढ़ता जा रहा है.

वीडियो में दिखा रोमांटिक अंदाज

इस म्यूजिक वीडियो में आशीष यादव और नेहा सिंह की जोड़ी नजर आती है. दोनों का अंदाज काफी दिलचस्प दिखता है और आशीष काफी रोमांटिक मूड में नजर आते है, जबकि नेहा सिंह अपने ग्लैमर का तड़का लगाते रहती हैं. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन लभर (आशीष) से नाराजगी जताती हैं और कहती हैं कि तुम दूसरी लड़की पटा लिए हो और मुझे भूला दिए हो. दोनों का यह अंदाज फैन को खूब भा रहा है. इस गाने को दर्शक शादी-विवाह में बजा कर जोड़दार ठूमके लगा सकते हैं. गाना एकदम डीजे वाला वाईब दे रहा है. वहीं खुशी कक्कड़ की आवाज गाने को और भी मधुर बना देती है.

यहां वीडियो देखें

खुशी की आवाज गाने का बढ़ाया मजा

उनकी मीठी और साफ आवाज गाने को सुनने में और भी सुरीला बना देती है. जब उनकी आवाज गाने में गूंजती है तो पूरा माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है. उनकी सिंगिंग में जो मिठास और एहसास है, वही इस गाने को बार-बार सुनने लायक बना देता है.

गाने की पूरी टीम

  • सिंगर – खुशी कक्कड़
  • लिरिक्स – चिंटू राजा
  • म्यूजिक – चमन सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर – आशीष सत्यार्थी
  • प्रोजेक्ट मैनेजर – टी सीरीज सोनू श्रीवास्तव
  • पोस्ट प्रोडक्शन – विक्की
  • एडिटर – पप्पू वर्मा
  • डीओपी – राहुल यादव
  • कोरियोग्रफर – असलम जी

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का दर्द भरा गाना ‘याद सतावेला रिलीज’, फैंस हुए इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >