‘पिस्टल राखेला कमर में’ गाना हुआ रिलीज, खुशी कक्कड़ की आवाज ने मचाई इंटरनेट पर धूम

Khushi Kakkar Pistal Rakhela Kamar Mein Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘पिस्टल राखेला कमर में’ रिलीज हो गया है, जिसमें बाबू मिश्रा आयुष अपने स्वैग और दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

Khushi Kakkar Pistal Rakhela Kamar Mein Song: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी खास पहचान बना चुकीं सिंगर खुशी कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका नया गाना ‘पिस्टल राखेला कमर में रिलीज हो चुका है. इस गाने में खुशी कक्कड़ ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है, हालांकि खुशी इस गाने के वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनकी आवाज ने पूरे गाने में जान फूंक दी है.

वीडियो में दिखा बाबू मिश्रा आयुष का रंगदार अंदाज

इस गाने के वीडियो की पूरी लाइमलाइट बाबू मिश्रा आयुष बटोर रहे हैं. उनके साथ सीन में एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं. गाने के विजुअल्स की बात करें, तो बाबू मिश्रा ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया है. वीडियो में वह स्टाइलिश लेदर जैकेट और जींस पहने हुए एकदम ‘रंगदार’ और स्वैग भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही एक्ट्रेस का लुक भी काफी चर्चा में है, जो कभी खूबसूरत हैं. एक्ट्रेस कभी साड़ी तो कभी मॉडर्न जींस-टॉप में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं. पूरी वीडियो में आयुष का एक हाथ अक्सर उनकी कमर में फंसी पिस्टल पर होता है, जो उनके किरदार को और भी निडर दिखाता है. ‘पैराडाइज प्रोडक्शन’ के बैनर तले बने इस वीडियो को दुर्गा और अंशु ने कोरियोग्राफ किया है, जिसमें बाबू मिश्रा के डांस स्टेप्स काफी वायरल हो रहे हैं. राजन वर्मा की बेहतरीन कैमरा वर्क ने वीडियो को काफी भव्य और कलरफुल बनाया है.

गाने का वीडियो देखें

गाने की टीम

गाने को हिट बनाने में पर्दे के पीछे की टीम का बड़ा हाथ है. निक्की निहाल के लिखे बोल सीधे युवाओं की जुबान पर चढ़ रहे हैं, वहीं प्रियांशु सिंह का दिया संगीत काफी धमाकेदार है. संदीप यादव की एडिटिंग और रोहित सिंह की डीआई ने वीडियो को एकदम प्रोफेशनल और आधुनिक लुक दिया है. यह गाना पार्टी और डीजे के लिए एक परफेक्ट ट्रैक साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ हुआ रिलीज, पत्नी शिवानी से खफा दिखे रौशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >