Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘पैसा फेकनी थाना में’ हुआ रिलीज, टुनटुन यादव के साथ काजल कश्यप का दिखा दबंग अंदाज

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ और टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना ‘पैसा फेकनी थाना में’ रिलीज हो गया है. गाने में काजल कश्यप का दमदार रोल और दबंग कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Paisa Phekani Thana Me: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘पैसा फेकनी थाना में’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. इस गाने को टुनटुन यादव और खुशी कक्कड़ ने मिलकर अपनी दमदार आवाज दी है. गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन मिल रहे हैं. आइए इसकी खास बातें और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

दबंगई दिखाते नजर आए टुनटुन यादव

म्यूजिक वीडियो में सिंगर-एक्टर टुनटुन यादव के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस काजल कश्यप नजर आ रही हैं. वीडियो की कहानी एक दबंग और खौफनाक छवि वाले किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. काजल कश्यप, खुशी कक्कड़ की आवाज में यह कहते हुए नजर आती हैं कि उनके पिया शहर में खौफ फैलाते हुए रंगदारी दिखाते फिरते हैं और आए दिन सुपारी लेकर बड़े-बड़े कांड करते रहते हैं.

वहीं, टुनटुन यादव अपने स्टाइल में जवाब देते हैं कि वह रोज “बोरा-बोरा पैसा थाना में फेंकते हैं”, इसलिए उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता. गाने के बोल सिस्टम, ताकत और दबंगई को दर्शाते हैं, जो भोजपुरी दर्शकों के बीच हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं. दमदार लिरिक्स, एनर्जी से भरा म्यूजिक और टुनटुन यादव का स्वैग इस गाने को और भी खास बना देता है.

फैंस ने गाने को बताया सुपरहिट

गाने के रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जमकर रिएक्शन दिए. किसी ने इसे “सुपरहिट” बताया तो किसी ने टुनटुन यादव के स्वैग और खुशी कक्कड़ की आवाज की तारीफ की. कई यूजर्स ने फायर और रेड हार्ट इमोजी शेयर किए.

गाने की टीम

  • गायक: टुनटुन यादव और ख़ुशी कक्कड़
  • करतब: काजल कश्यप
  • गीतकार: आयुष राज सिंह
  • संगीत: विकी वॉक्स
  • संगीतकार: जितेश कुमार
  • वीडियो डायरेक्टर: धर्मेद्र यादव और वरुण यादव
  • कोरियोग्राफर: मोनू कुमार
  • डीओपी: रवि कुमार और धर्मेंद्र यादव
  • कला: कृष्ण
  • संपादक: जीतू
  • डिज़ाइनर: ब्रांड जीएफएक्स
  • निर्माता : नितेश यादव बिहारी

यह भी पढ़ें- Goldi Yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की आवाज में ‘सईया मरस सवतिया प’ हुआ रिलीज, वाइन साड़ी में आराध्या सिंह की अदाओं ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >