खुशी कक्कड़ का गाना ‘खूबसूरती’ हुआ रिलीज, साड़ी में आराध्या सिंह ने ढाया कहर

Khushi kakkar Khoobsurati New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘खूबसूरती’ रिलीज हो गया है. आराध्या सिंह के परफॉर्मेंस और विक्की वॉक्स के संगीत से सजे इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

Khushi kakkar Khoobsurati New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हैं. उनका नया ट्रैक ‘खूबसूरती’ को रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. यह गाना आराध्या म्यूजिक जोन के बैनर तले रिलीज हुआ है, जिसमें प्यार और खूबसूरती का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है.

ब्लैक साड़ी में आराध्या सिंह का छाया जलवा

इस गाने के वीडियो में आराध्या सिंह ब्लैक और पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. उनकी सादगी और बेहतरीन परफॉर्मेंस ने गाने में चार चांद लगा दिया है. वीडियो में एक बहुत ही प्यारा सीन है, जहां एक्ट्रेस कहती हैं कि जब भी वह काले रंग की साड़ी पहनती हैं, तो उनके ऑन स्क्रीन पति उन्हें बड़ी खूबसूरती और प्यार से निहारते रहते हैं. इस पूरे गाने में एक्ट्रेस और उनके पति के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. खासकर ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस अपनी अदाओं और कमाल के एक्सप्रेशंस से धमाल मचा रही हैं. उनकी सादगी और पति के साथ उनकी यह केमिस्ट्री गाने को और भी ज्यादा यादगार बना देती है. इस ट्रैक को बहुत खूबसूरती से बनाया गया है, जो देखने और सुनने में शानदार लग रहा है.

खूबसूरती गाने का वीडियो देखें और सुनें

गाने की टीम

इस गाने के बोल राहुल रॉय ने लिखे हैं और संगीत बोजिसे विक्की वॉक्स के हैं जो, इसे और मधुर बना दिया है. गाने का वीडियो मां अंबे प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है. डिजिटल स्तर पर इसे सफल बनाने का जिम्मा ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने संभाला है. वहीं सिंगर खुशी कक्कड़ की आवाज और कलाकारों के बेहतरीन तालमेल ने गाने को मजेदार बना दिया है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘पिस्तौल’ रिलीज, त्रिशाकर मधु के जबरदस्त डांस ने जीता फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >