आस्था सिंह के एक्सप्रेशन और खुशी कक्कड़ की आवाज से, गाना ‘काला काला तिलवा’ बना सुपरहिट

khushi kakkar kala kala tilwa song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘काला काला तिलवा’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. गाने में आस्था सिंह के एक्सप्रेशन और खुशी की आवाज ने फैंस को खूब इंप्रेस किया है.

khushi kakkar kala kala tilwa song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनो एक से बढ़कर एक सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं. इस बीच सिंगर खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट गाना ‘काला काला तिलवा’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. यह ट्रैक सुनने और देखने दोनों में काफी मजेदार है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में दिखीं एक्सप्रेशन क्वीन आस्था सिंह

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह और साहिल नजर आ रहे हैं, जो अपने शानदार एक्सप्रेशन से हर सीन में जान डाल देते हैं. एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज और चेहरे के हाव-भाव गाने को और भी खास बना देते हैं. वहीं सीन में साहिल के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शानदार लग रही है. गाने में आस्था सिंह के एक्सप्रेशन काफी दिल जीतने वाले हैं. वह अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर साहिल को अपने क्यूट और दिलकश अंदाज से रिझाने की कोशिश करते नजर आती हैं. पूरे वीडियो में वह सिंगर को निहारते और उनके काले तिल का तारीफ करते दिखाई देती हैं.

गाने का वीडियो

म्यूजिक और बोल है शानदार

‘काला काला तिलवा’ गाने का म्यूजिक टिंकु तुफान केसरी ने तैयार किया है, जो काफी कैची और सुनने में मजेदार है. वहीं गाने के बोल संगीत कुमार ने लिखे हैं, जो आसान और दिल को छू लेने वाले हैं. खुशी कक्कड़ की आवाज इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है. उनकी सिंगिंग में जो मिठास और एनर्जी है, वही इस गाने को खास बनाती है. गाने के वीडियो को लक्की वर्मा ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही संभाली है. कैमरा वर्क राहुल और राजन ने किया है, जिससे हर सीन काफी साफ और खूबसूरत दिखता है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘पातर कमरिया’ बना इंटरनेट सेंसेशन, वीडियो में रितेश संग सना की जोड़ी दिखी कमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >