Khushi Kakkar Garmi Ke Dinwa Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों गर्मियों के मौसम को देखते हुए एक से बढ़कर एक समर स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं. इस बीच मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ का एक नया गाना ‘गर्मी के दिनवा’ रिलीज हुआ है, जो आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने का वीडियो बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस का कमाल का अंदाज देखने को मिल रहे हैं.
गर्मी से परेशान दिखीं एक्ट्रेस
इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस और सुंदर दिख रही हैं. वीडियो की कहानी में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से बहुत ज्यादा परेशान हैं. वह अपने ऑन-स्क्रीन पति के सामने गर्मी का रोना रोती हैं और कहती हैं कि बहुत तेज गर्म हवा चल रही है. आगे एक्ट्रेस अपने पति से शिकायत करते हुए कहती हैं कि इस भयंकर गर्मी की वजह से उनका पूरा बदन जल रहा है और शरीर से टप-टप पसीना बह रहा है. हालत इतनी खराब है कि पसीने के कारण उनकी साड़ी और कुर्ती दोनों पूरी तरह भीग जा रही हैं. वह कहती हैं कि इस मौसम में उन्हें बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पा रहा है.
गाने का वीडियो
गाने के पीछे की पूरी टीम
इस मजेदार गाने को लियो भोजपुरी कंपनी के लेबल तले रिलीज किया गया है. गाने को अपनी सुरीली आवाज से खुशी कक्कड़ ने सजाया है. इसके शानदार बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं और इसका बेहतरीन म्यूजिक टिंकू तूफान केशरी ने तैयार किया है. वीडियो को एडिट करने का काम श्रवण तिवारी ने किया है, जबकि पूरे प्रोजेक्ट को विकास सिंह और यश ठाकुर ने मिलकर संभाला है.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की शिकायत पर रौशन रोही का जवाब, वायरल हुआ ‘सोभौ हाथे हथियरबा’ गाना
