Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ की आवज में सर्दियों में रोमांस बढ़ा रहा ‘सर्दी से शरीरिया कांपता’, रेड साड़ी में पारुल यादव ने बढ़ाया तापमान

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का भोजपुरी गाना ‘सर्दी से शरीरिया कांपता’ यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. पारुल यादव और गौरव कुशवाह की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Khushi Kakkar Bhojpuri Song Sardi Se Shaririya Kampata: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सर्दियों के मौसम का तड़का लगाता गाना ‘सर्दी से शरीरिया कांपता’ इन दिनों यूट्यूब पर लगातार धमाल मचा रहा है. सिंगर खुशी कक्कड़ की आवाज में सजा यह रोमांटिक सॉन्ग करीब एक महीने पहले Meera Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, लेकिन इसका क्रेज अब भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

यह गाना खास तौर पर सर्दियों के मौसम से जुड़ा हुआ है, जिसे सुनकर हर कपल खुद को इससे रिलेट कर पा रहा है. प्यार, ठंड और रोमांस के मजेदार अंदाज ने इस गाने को सोशल मीडिया और रील्स में भी काफी पॉपुलर बना दिया है. आइये डिटेल्स जानिये.

यहां देखें पहले म्यूजिक वीडियो-

रेड साड़ी में कहर ढाती दिखीं पारुल यादव

गाने के म्यूजिक वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाह की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. पारुल यादव रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं और वीडियो में ठंड लगने की शिकायत करती नजर आती हैं.

वीडियो में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस के साथ-साथ शानदार डांस मूव्स भी देखने को मिलते हैं, जो गाने को और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाते हैं.

खुशी कक्कड़ की आवाज ने बढ़ाया गाने का असर

‘सर्दी से शरीरिया कांपता’ को अपनी मधुर और एनर्जेटिक आवाज से खुशी कक्कड़ ने खास बना दिया है. उनके सिंगिंग स्टाइल गाने के रोमांटिक फील को और गहराई देते हैं, यही वजह है कि यह गाना रिलीज़ के हफ्तों बाद भी लगातार ट्रेंड में बना हुआ है.

यूजर्स ने बताया परफेक्ट कपल सॉन्ग

गाने को लेकर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पारुल यादव के रेड साड़ी लुक और उनकी अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, खुशी कक्कड़ की आवाज को भी फैंस बेहद मधुर और रोमांटिक बता रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे सर्दियों का परफेक्ट कपल सॉन्ग कहा है. बाकी अन्य रेड हार्ट और फायर इमोजी से प्यार बरसा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘बनाई तोहके भतरा’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, ग्लैमरस शॉर्ट ड्रेस में iPhone 17 की डिमांड करती दिखीं मनीषा मिश्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >