नया गाना ‘रोटी गरम’ हुआ रिलीज, खेसारी लाल साथ नम्रता की बोल्ड केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग

khesari lal yadav Roti Garam Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाना ‘रोटी गरम’ रिलीज हो गया है. वहीं गाने के वीडियो में खेसारी के साथ भोजपुरी ग्लैमरस क्वीन नम्रता मल्ला की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर आग लगाने आ गई है.

khesari lal yadav Roti Garam Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोटी गरम’ आखिरकार रिलीज हो गया है. इस गाने को खेसारी के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के वीडियो में खेसारी के साथ मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. गाना इतना शानदार है कि रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इसने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं.

नम्रता और खेसारी की जोड़ी का जादू

इस गाने में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. नम्रता मल्ला अपने बोल्ड लुक और बिजली जैसी फुर्ती वाले डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं और इस गाने में भी उन्होंने अपनी एनर्जी डाल दी है. खेसारी का स्वैग और नम्रता के ठुमकों ने इस गाने में चार चांद लगा दिया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैची बीट्स और डीजे वाइब्स हैं, जो किसी को भी नाचने पर मजबूर कर दे.

स्टाइलिश गॉगल्स और लाल गमछे के साथ खेसारी का देसी टशन

वीडियो में खेसारी और नम्रता का लुक भी एकदम हटके है. जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, खेसारी स्टाइलिश गॉगल्स और लाल गमछे के साथ देसी टशन दिखा रहे हैं, वहीं नम्रता पीले रंग के देसी आउटफिट में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं. दोनों की यह जोड़ी स्क्रीन पर आग लगा रही है. इसमें रोटी सेंकने का जिक्र एक खास और नोकझोंक भरे अंदाज में किया गया है, जो भोजपुरी ऑडियंस को खूब भा रहा है.

गाने का वीडियो

शानदार मेकिंग और टीम

गाने को बड़े लेवल पर शूट किया गया है, जिसकी चमक वीडियो में साफ नजर आती है. राहुल यादव की सिनेमैटोग्राफऔर श्रीकांत की एडिटिंग गाने को अलग लेवल का लुक देती है. गाने का वीडियो सूरज कटोच के निर्देशन में बना है, जिन्होंने गाने की हाई-एनर्जी और डीजे वाइब को बखूबी स्क्रीन पर उतारा है. वीडियो की मेकिंग बहुत ग्रैंड है और डांस ग्रुप जेनिथ के साथ नम्रता और खेसारी के डांस स्टेप्स लाजवाब हैं. शोकी और लोकेश की कोरियोग्राफी गाने की धुन पर एकदम सटीक बैठती है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया गाना ‘तोता खानी’ रिलीज, सपना चौहान के एटीट्यूड ने खींचा फैंस का ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >