Khesari Lal Yadav का असली नाम जानते हैं आप, टॉप स्टार बनने से पहले दिल्ली की सड़कों पर बेचते थे लिट्टी-चोखा

भोजपुरी जगत का चमकता सितारा खेसारी लाल यादव ने ना केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना रखी है. बेहद कठिन सफर तय कर आज इस मुकाम पर खेसारी पहुंचे हैं.

खेसारी लाल यादव का नाम आज भोजपुरी के टॉप स्टार्स में शुमार है. लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था जब वह अपने घर का खर्चा चलाने के लिए दूध और लिट्टी-चोखा बेचते थे. खेसारी का यह सफर भोजपुरी कार्यक्रमों के मंच से शुरू हुआ और आज उन्होंने अपने करियर में उचाईयों को छू लिया है. उन्होंने अपने शुरूआती दिनों में दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण किया था.


दिल्ली की सड़कों पर खेसारी लाल यादव बेचते थे लिट्टी-चोखा
बिहार के छपरा जिले में जन्मे खेसारी लाल यादव ने अपने बचपन को गरीबी और कठिनाईयों में बिताया. जब वह जवान हुए, तो मजदूरी और सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचने के लिए जीना पड़ा. उन्होंने उस दौर में भी देखा कि उनके पिता मंगरू लाल यादव चने बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. खेसारी ने उन बोझों को कंधे से उतारने के लिए मजदूरी की. इसके अलावा वो दूध भी बेचते थे. इस बात का खुलासा उन्होंने कपिल शर्मा शो में भी किया था.

Ravi Kishan का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द, शेयर किया डरावना एक्सपीरियंस कहा- लेट नाइट घर पर बुलाया…

Prapanch: भोजपुरी वेब सीरीज ‘प्रपंच’ देखी है आपने, अगर नहीं तो इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप


‘साजन चले ससुराल’ से बने सुपरस्टार
खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है. उन्हें भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ ने पहली सफलता दिलाई थी. साल 2012 में उनकी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार बना दिया. आज वो भोजपुरी जगत का चमकता सितारा है. वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी को लग्जरी गाड़ियां का शौक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है. इसके अलावा, उनके गैराज में लैंड रोवर डिफेंडर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

इनपुट- पल्लवी पांडे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >