Khesari Lal Yadav Sawane Me Ja Tani Devghar Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ रिलीज, नई हिरोईन संग भोलेबाबा को कर रहे खुश

Khesari Lal Yadav Sawane Me Ja Tani Devghar Song: भोजपुरी गानों की बाढ़ सी आ जाती है. बीते दिनों पवन सिंह से लेकर अरविंद अकेला कल्लू और समर सिंह जैसे स्टार्स के बोलबम गीत ने धमाल मचाया. अब ट्रेंडिंग स्टार खेसारी ला�� यादव के नया गाना सॉन्ग ‘सावने में जा तानी देवघर’ रिलीज हो गया है.

Khesari Lal Yadav Sawane Me Ja Tani Devghar Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन-दिनों भोजपुरी गानों की धूम मची हुई है. हर स्टार एक से बढ़कर एक सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं, जिसे दर्शक बार बार सुन रहे हैं. बीते दिनों पवन सिंह का बोलबम गीत देवघर के राजा रिलीज हुआ, जो कुछ घंटों में ही ट्रेंडिंग में आ गई. अब खेसारी लाल यादव के नए गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. जी हां उनका सॉन्ग ‘सावने में जा तानी देवघर’ रिलीज हो गया.

खेसारी लाल यादव का सॉन्ग सावने में जा तानी देवघर रिलीज

खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी सॉन्ग को यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. इसमें खेसारी संग एक नई हिरोईन देखी जा रही है. जिनका नाम माध्वी लावरे है. वीडियो में दोनो इस सावन में देवघर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. क्लिप में बाबाधाम की कई तसवीरें भी है.

जा तनी देवघर के बारे में

खेसारी लाल यादव के नए एल्बम सावन में जा तनी देवघर को खेसारी लाल यादव ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. वहीं लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है. आर्य शर्मा इसके संगीत निर्देशक और अंकिता वर्मा वीडियो निर्देशक है. राजकुमार सिंह गाने के निर्माता है. फैंस सॉन्ग को देख रहे हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”क्या सॉन्ग है… पूरा सावन इसको सुनने वाला हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जो खोया है उससे भी बेहतर पाएंगे विश्वास है महादेव पर अपने भी दिन आएंगे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”खेसारी लाल यादव ऐसे ही ट्रेंडिंग स्टार थोड़ी है… उनके गानों में वो जादू है, जो सुनने पर सूकुन देता है.”

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोले- डांस कॉम्पिटिशन में राही और अनु…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >