खेसारी लाल यादव पर फूटा पत्नी का गुस्सा, नया गाना ‘बेलनवों खइबा’ हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बेलनवों खइबा’ रिलीज हो गया है. गाने में जबरदस्त म्यूजिक, फन और एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने को मिल रहा है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘बेलनवों खइबा’ के साथ धमाल मचाने आ गए हैं. इस गाने में उनके साथ शिल्पी राज की आवाज सुनने को मिलती है, जो गाने को और भी खास बनाती है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. गाने में मस्ती, डांस और देसी अंदाज का शानदार मिक्स देखने को मिलता है.

गाने में मस्ती और एंटरटेनमेंट का फुल डोज

‘बेलनवों खइबा’ गाना पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है. इसमें खेसारी लाल यादव और वन्नू डी ग्रेट की जोड़ी नजर आती है, जो अपने फन और एक्सप्रेशन से दर्शकों को बांधे रखती है. गाने के बोल मजेदार हैं और म्यूजिक भी काफी कैची है, जिसे सुनते ही लोग झूमने लगेंगे हैं. वीडियो में कलरफुल सेट, डांस और देसी स्टाइल देखने को मिलता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.

पति खेसारी से परेशान दिखीं वन्नू

गाने में खेसारी लाल यादव की ऑन-स्क्रीन वाइफ वान्नू डी ग्रेट का गुस्से वाला अंदाज देखने को मिलता है, जो पूरे वीडियो को मजेदार बना देता है. एक सीन में वह गुस्से में खेसारी को बेलन दिखाती नजर आती हैं. तब खेसारी बड़े मासूम अंदाज में पूछते हैं कि आखिर उनसे ऐसी कौन-सी गलती हो गई, जो वह इतनी नाराज हैं. खेसारी आगे मजेदार तरीके से कहते हैं कि गुस्सा तो ऐसा लग रहा है जैसे जीरा जल गया हो. इसके जवाब में एक्ट्रेस तुरंत कहती हैं कि मुझे तुम्हारे सारे राज पता है और आगे वह उन्हें धोखेबाज कहते हुए सुबह-शाम चक्कर चलाने की बात करते नजर आती हैं. फिर गुस्से में बोलती हैं कि अब तक तो सिर्फ बेलन की रोटी खाई है, अब बेलन भी खाना पड़ेगा. वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन बहुत ही जबरदस्त हैं, जो हर सीन को और मजेदार बनाते हैं. वहीं, खेसारी लाल यादव का एनर्जी से भरा डांस और उनका फनी अंदाज गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देता है. यही वजह है कि यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

गाने की टीम

इस गाने के बोल आर्यन महताब ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आकाश मिश्रा ने दिया है. गाने को कंपोज कान्हा सिंह ने किया है. वीडियो को लक्की विश्वकर्मा ने डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है, जिसमें डांस स्टेप्स काफी एनर्जेटिक हैं. इस गाने को Trimurti Music World के लेबल के तहत रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका, ‘छिल देबू का’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >