Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 2026 Jhar Li Ae Raja Ji: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने के साथ धमाल मचा रहे हैं. उनका लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘झार ली ए राजा जी’ आज यानी 24 मार्च को रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. यह गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और कुछ ही घंटों में इसे 59 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
वीडियो में सपना चौहान का देसी-ग्लैमरस लुक
गाने के वीडियो में सपना चौहान का ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है. वह साड़ी में दिखाई दे रही हैं और उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री भी स्क्रीन पर शानदार लग रही है. इस गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं, जो काफी कैची और देसी टच से भरपूर हैं. वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. खेसारी की दमदार आवाज और उनका खास अंदाज इस गाने को बाकी गानों से अलग बनाता है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सॉन्ग का वीडियो
मटर के छेमी सॉन्ग सुना आपने?
19 मार्च को रिलीज हुए मटर के छेमी गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. मटर के छेमी में खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज और उनका देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं, नैना यादव की आवाज ने गाने में अलग ही मिठास जोड़ दी है. गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह गाना वेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और लगातार व्यूज बटोर रहा है.
यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
