Khesari Lal Yadav Marad Bada Kaisan Song: खेसारी लाल यादव का नया धमाका ‘मरद बाड़ा कइसन’ हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में रक्षा गुप्ता को किया तंग

Khesari Lal Yadav Marad Bada Kaisan Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘मरद बाड़ा कइसन’ रिलीज हो गया है. गाने में उनके साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं. जानिए इस रोमांटिक ट्रैक की पूरी डिटेल.

Khesari Lal Yadav Marad Bada Kaisan Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो ‘मरद बाड़ा कइसन’ 17 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही गाना ट्रेंड करने लगा है. यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें खेसारी अपने पुराने आशिकाना अंदाज में नजर आ रहे हैं.

गाना मंगल मूर्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इसमें खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता भी नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस काफी पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं.

‘मरद बाड़ा कइसन’ गाने से जुड़ी डिटेल्स

  • सिंगर: खेसारी लाल यादव
  • एक्ट्रेस: रक्षा गुप्ता
  • लिरिक्स: विक्की बेदर्दी
  • म्यूजिक: आर्या शर्मा
  • कंपोजर: पंचम सिन्हा
  • डायरेक्टर: पवन पाल
  • प्रोड्यूसर: मंगल मूर्ति फिल्म्स

गाने के बोल और म्यूजिक को मिलाकर ये वीडियो फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है. रिलीज के कुछ ही घंटों में इसने हजारों व्यूज बटोर लिए हैं.

खेसारी का पिछला गाना और अपकमिंग फिल्में

कुछ दिन पहले ही खेसारी का एक और गाना ‘गुलरी के फूल’ रिलीज हुआ था जिसे नीलम गिरी और सृष्टि भारती के साथ फिल्माया गया था. वह भी यूट्यूब पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वहीं, खेसारी की आने वाली भोजपुरी फिल्में ‘अग्निपरीक्षा’ और ‘श्री 420’ हैं, जिनके ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुके हैं और फैंस अब उनकी फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Pawan Singh Babu Ji Song: ‘बाबू जी’ गाने में छलका पवन सिंह का दर्द, हर बेटे के दिल को छू जाएगा ये जज्बात

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव की नई फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट, बने ठग, कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं

यह भी पढ़े: Gulari Ke Phool Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, तेजी से बढ़ रहे व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >