Khesari Lal Yadav Majanua Ke Bhada Se: सावन में भोले बाबा की भक्ति में मग्न हुए खेसारी लाल, धूम मचा रहा ये कांवर गीत, फटाफट आप भी देख लें

Khesari Lal Yadav Majanua Ke Bhada Se: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना 'मजनुआ के भाड़ा से' आपने सुना है क्या. अगर नहीं तो आप यहां देख सकते हैं. सॉन्ग में खेसारी के साथ निशा पांडे नजर आ रही है. सॉन्ग में खेसारी भोले बाबा की भक्ति में मग्न दिख रहे हैं.

Khesari Lal Yadav Majanua Ke Bhada Se: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए यह समय बेहद खास होता है, जब वे कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं. हर साल की तरह इस बार भी कई पॉपुलर भोजपुरी सिंगर्स ने भोलेनाथ को समर्पित अपने नए बोलबम गानों के साथ धमाल मचाया है. सावन के मौके पर इन गानों की डिमांड में ज्यादा हो जाती है. इन दिनों खेसारी लाल यादव का बोल बम गाना ‘मजनुआ के भाड़ा से’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खेसारी लाल यादव का ये गाना सुना है आपने?

‘मजनुआ के भाड़ा से’ गीत को खेसारी लाल यादव ने अपने ऑफिश‍ियल यूट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर अपलोड किया है. सॉन्ग पिछले साल 15 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया था और अब तक इसपर 2.1 मिलियन व्यूज आ गए है. इस गाने को खेसारी ने अपनी आवाज दी है और उनके साथ वीडियो में निशा पांडे है. लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है और वीडियो डायरेक्टर पवन पाल है.

यूजर्स बोले- भैया आपका गाना हिट है

गाने पर मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इनकी आवाज में जरूर कोई बात है तभी लाखों करोड़ों लोग पसंद करते हैं. एक यूजर ने लिखा, हवाओं में गजब का नशा छा गया, लगता है भोले बाबा का भक्त खेसारी भैया आ गए. एक यूजर ने लिखा, तहलका मचा दो खेसारी भैया. एक यूजर ने लिखा, ये गाना सुनने में मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा, वाह भैया. एक यूजर ने लिखा, भैया आपका गाना हिट है. एक यूजर ने लिखा, भैया क्या गाना बनाया है आपने.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन में छाया ‘बाजे खेसारी के गाना’, झूम कर नाचते दिखे ट्रेंडिंग स्टार, आपने देखा क्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >