पापा चना बेचते थे तो एक्टर लिट्टी-चोखा, ऐसी गरीबी में गुजरा भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal का बचपन

Bhojpuri news: Khesari Yadav के लाखों चाहने वाले है, लेकिन इस सफलता के मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष मेहनत किया हैं. आज उनके पास गाड़ी, बंगला, बैंक बैंलेंस सबकुछ है, लेकिन उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है.

Bhojpuri news: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली हैं. आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है. दुनिया भर में उनके लाखों चाहने वाले है, लेकिन इस सफलता के मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया हैं. आज उनके पास गाड़ी, बंगला, बैंक बैंलेंस सबकुछ है, लेकिन उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है.

Also Read: Bhojpuri News: सिर पर हार्मोनियम रखकर निरहुआ प्रोग्राम करने जाते थे, जानिए कैसा था भोजपुरी स्टार का कठिन दौर

खेसारी बताते हैं कि उनके पिता दिन में चना बेचते थे और रात में एक कंपनी में गार्ड का काम किया करते थे. खेसारी बताते हैं चने में प्याज डालने के लिये पैसा न होने पर कई बार उनके पिता सड़ा हुआ प्याज मार्केट से उठा लाते थे और सड़ा भाग निकालकर ठीक बची प्याज से चने बनाते थे.

खेसारी ने यह भी बताया कि उनके जन्म के वक्त उनका मिट्टी का घर बारिश में घर ढह गया था. गांव में जिनका ईंट का घर था, उनके यहां जाकर उनकी मां ने उन्हें जन्म दिया था. खेसारी बताते हैं कि वे बहुत छोटे ही थे तभी उनकी मां पिता जी की मदद करने दिल्ली चली गईं और वहीं रहने लगीं. दिल्ली में उनके पिता संजय कालोनी, ओखला में एक छोटी सी झोपड़ी में रहते थे.

Also Read: Lockdown में भोजपुरी स्टार Pawan Singh को अपने दोस्त Khesari Lal की आईं याद, तो फिर किया ये काम

खेसारी 6 साल के थे तबसे वे गांव पर ही अपने चाचा के साथ रह रहे थे. खेसारी के तीन भाई हैं. और उनके चाचा के चार लड़के हैं. आज भी वे संयुक्त परिवार में ही रहते हैं. खेसारी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं. वे खुद बताते हैं कि उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी है बस.

खेसारी बताते हैं कि बचपन में उनके सारे भाइयों के पास एक ही पैंट होता था, जो सबसे पहले खेसारी के बड़े भाई पहना करते थे. उसके बाद जब वह छोटा होने लगता था तो वही छोटे भाईयों को दे दिया जाता था. ऐसे पैंट ट्रांसफर होता रहता था. खेसारी बताते हैं कि विशेष अवसर पर एक ही तरह के कपड़े से सबके लिये कपड़े सिलवाये जाते थे. वे याद करते हैं सातों भाईयों ने बड़े भाई की शादी में एक जैसे ही कपड़े पहने थे.

Also Read: TikTok Video: लाइब्रेरी में फोन करके Monalisa बोली- मेरा ऑर्डर ले लो

खेसारी की तो शादी भी बहुत पहले हो गई थी वह भी बिना दहेज क्योंकि उनके पिता को यह मंजूर नहीं था. गानों के जरिए फेमस होने से पहले फेमस होने से पहले खेसारी और उनकी पत्नी ने लिट्टी-चोखा भी बेचा है. खेसारी रामायण, महाभारत गाने के शो किया करते थे. वे जागरण वगैरह में भी गाते थे. इन शो में मिल पैसे से कैसेट रिकॉर्ड कराया करते थे. करीब तीन कैसेट उनकी पहले फ्लॉप हो गई इसके बाद चौथी कैसेट से उनकी किस्मत बदली.

मनोज तिवारी ने ‘ससुरा पड़ा पईसा वाला’ से भोजपुरी सिनेमा को वह ट्रेंड दे दिया, जहां से हर भोजपुरी गायक हीरो बन रहा था. यही वह दौर था जब खेसारी की मेहनत रंग लाई और उनकी किस्मत बदल गई. आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >