Khesari Lal Yadav Kajrawa Song: खेसारी का 'कजरवा' बना इस सावन का सुपरहिट ट्रैक, अंजलि संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Khesari Lal Yadav Kajrawa Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल गाना 'कजरवा' एक बार फिर यूट्यूब पर वायरल हो गया है. अंजलि पांडे के साथ उनकी जोड़ी ने धमाल मचा दिया है. जानें गाने से जुड़ी खास बातें. Song:

Khesari Lal Yadav Kajrawa Song: सावन का पावन महीना शुरू हुए अब तीसरा हफ्ता होने जा रहा है और चारों ओर भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं. इस धार्मिक माहौल में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बोलबम गानों की धूम है. ऐसे में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का बोलबम गाना ‘कजरवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

यह गाना 10 जुलाई 2025 को यूट्यूब चैनल Faltu Entertainment पर रिलीज किया गया था और महज दो हफ्तों में ही इसने 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. गाने में खेसारी के साथ अंजलि पांडे की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब भा रही है.

कजरवा की टीम और सिंगर्स

गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद आवाज दी है, जबकि ढाका धड़कन ने इसके बोल लिखे हैं और विकास यादव ने इसका संगीत तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन संदीप राज ने किया है और कोरियोग्राफी अमन गोलू द्वारा की गई है. वहीं, सिनेमेटोग्राफी अमन राजवंशी और बृजेश यादव ने संभाली है और एडिटिंग तुलसी राज ने की है.

सावन का सबसे हिट गाना बना ‘कजरवा’

गाने का थीम पूरी तरह सावन और बोलबम के रंग में रंगा हुआ है. दमदार डांस मूव्स, शिवभक्ति का जज्बा और खेसारी-अंजलि की एनर्जी इस वीडियो को एक खास अनुभव बना देती है. सोशल मीडिया पर इसे “सावन का सबसे हिट गाना” कहा जा रहा है.

खेसारी लाल यादव के अन्य सावन स्पेशल गीत

कजरवा के अलावा इस साल खेसारी लाल यादव ने कई नए सावन स्पेशल गाने रिलीज हुए. इनमें ‘सावने में जा तानी देवघर’, ‘जल ढारे चल’, ‘चूड़ी हरियरकी’ और ‘पूरी दुनिया के बॉस’ जैसे गीत शामिल हैं. साथ ही खेसारी अपनी आने वाली फिल्म ‘डंस’ को लेकर भी चर्चा में हैं.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Piya Driver Ho Song: भक्ति और देसी तड़के का परफेक्ट मेल, खेसारी लाल यादव का ‘पिया ड्राइवर हो’ फिर बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >