Khesari Lal Yadav Holi Song: खेसारी लाल के होली गीत 'बंगला में उड़ेला अबीर' ने मचाया तहलका, लाखों व्यूज के साथ वीडियो हुआ वायरल

Khesari lal yadav Holi Special Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का धमाकेदार होली गाना रिलीज हो चुका हैं,जो उनके आने वाले फिल्म 'रिश्ते' का पहला गाना है. रिलीज होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर रंग जमा दिया है.

Khesari lal yadav Holi Special Song: होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारे एक के बाद एक धमाकेदार होली के गाने रिलीज कर रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. इसी बिच भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपना एक और होली गाना रिलीज किया हैं जो उनके आने वाली फिल्म ‘रिश्ते’ का पहला गाना हैं. इस गाने का नाम ‘बंगला में उड़ेला अबीर’हैं. गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रंग जमा दिया हैं. इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं और गाने को लोग जितना प्यार दे रहे हैं उतना ही इस फिल्म को लेकर उत्साहित भी हैं.

खेसारी लाल यादव के इस गाने पर आ रहे खूब व्यूज

खेसारी लाल यादव के गाने ‘बंगला में उड़े ला अबीर’ को यूट्यूब के एसआरके म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और राज नंदनी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. गाने में खेसारी के साथ रति पांडेय की जोड़ी बनी है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा है. गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि इसका निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और शर्मिला सिंह इस गाने की निर्माता हैं. एक ही दिन में इस सॉन्ग पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए है और ये बढ़ता ही जा रहा है. पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. मूवी 14 मार्च 2025 होली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

खेसारी लाल यादव के कुछ सुपरहिट फिल्में

खेसारी लाल यादव के कुछ सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो उसमें मुकद्दर, संघर्ष, जानम, सजन चले ससुराल 2, भाग खेसारी भाग शामिल हैं. मुकद्दर में एक्टर के साथ काजल राघवानी है और ये एक्शन और रोमांस से भरपूर थी. जबकि संघर्ष साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें खेसारी के साथ काजल राघवानी, अवधेश मिश्र ने काम किया था. सजन चले ससुराल 2 साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उनके साथ स्मृति सिन्हा नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >