‘चुभ चुभ गड़े’ गाना हुआ वायरल, खेसारी लाल यादव ने रानी के साथ मचाया धमाल

Khesari Lal Yadav Chubh Chubh Gade Song: खेसारी लाल यादव का गाना ‘चुभ चुभ गड़े’ रिलीज हो गया है. रानी जी के साथ खेसारी का जबरदस्त डांस और अजीत हलचल के बोल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

Khesari Lal Yadav Chubh Chubh Gade: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘चुभ चुभ गड़े’ के साथ वापस आ गए हैं. इस बार उनके साथ वीडियो में एक्ट्रेस रानी जी नजर आ रही हैं. सीन में दोनों की जोड़ी ने आग लगा दी है. वहीं इस गाने के बोल अजीत हलचल ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह का है.

खेसारी लाल और रानी जी की जोड़ी ने मचाया धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘चुभ चुभ गड़े’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस रानी जी नजर आ रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. गाने के वीडियो में खेसारी का सिग्नेचर स्टाइल और रानी जी के कातिलाना मूव्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. सीन में एक्ट्रेस अपनी अदाओं से बिजली गिराती नजर आ रही हैं. कभी वह लहंगे तो कभी साड़ी पहनकर अपने जबरदस्त ठुमकों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. दोनों का साथ में डांस और नोक-झोंक इस गाने को एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज बना रहा है.

गाने का वीडियो

बीट्स ने बनाया गाने को खास

इस गाने को अजीत हलचल ने लिखा है. वहीं रौशन सिंह के म्यूजिक डायरेक्शन ने इसमें जान फूंक दी है. गाने की बीट्स इतनी कैची हैं कि यह शादियों और पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है. ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के बैनर तले बने इस गाने को आदि ने डायरेक्ट किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘चुभ चुभ गड़े’

रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर यह गाना सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने एक लाख आठ हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. इंस्टाग्राम रील्स पर भी फैंस ‘चुभ चुभ गड़े’ पर जमकर वीडियो बना रहे हैं. फैंस भी गाने के वीडियो पर जमकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ब्लैक साड़ी में छाईं पल्लवी गिरी, ‘जवनिया के खतरा’ गाने में दिखा ग्लैमरस अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >