Khesari Lal Yadav: विदेश जाकर सफाईकर्मी बने खेसारी लाल, इस सीन ने मचाया धमाल

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने जीरो से हीरो तक का सफर तय किया है. फिल्मों में हर तरह के रोल निभाने वाले खेसारी ने कभी सफाईकर्मी का भी रोल किया है. पढ़ें खेसारी के इस रोल और फिल्म के बारे में…

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव को फैंस भोजपुरी इंडस्ट्री का ट्रेंडिंग स्टार के नाम से बुलाते हैं. खेसारी के कई गाने लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं. रिलीज होते ही उनके गाने मिलियंस में चले जाते हैं. गानों के साथ-साथ उनकी एक्टिंग को भी लोग काफी पसंद करते हैं. हाल ही में खेसारी लाल यादव ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की, लेकिन उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंनें जीरो से हीरो तक का सफर तय किया है. फिल्मों में छोटे कैरेक्टर भी किये हैं और सुपरहिट फिल्में भी दी हैं. एक फिल्म में खेसारी लाल यादव को बाथरूम और फ्लोर साफ करने का रोल मिला था. इस कैरेक्टर को भी खेसारी ने अच्छे से निभाया और अपना बेस्ट दिया.

दुल्हनिया लंदन से लाएंगे फिल्म में मिला है रोल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं खेसारी की फिल्म दुल्हनिया लंदन से लाएंगे की, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ काम करने लंदन जाते हैं और वहां उन्हें साफ सफाई का काम दिया जाता है. इस कैरेक्टर को भी खेसारी ने बड़े ही दमदार तरीके से प्ले किया है. हालांकि, वे इस मूवी के लीड एक्टर हैं. लेकिन, कहानी के अनुसार, उन्हें लंदन जाना पड़ता है और सफाईकर्मी का रोल प्ले करना होता है. 

नए साल पर खेसारी ने दिया धमाकेदार गाना

नए साल की शुरुआत होते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी जश्न का माहौल बन गया है. इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर नए साल का खास तोहफा लेकर आई है. दोनों का ‘1 जनवरी’ गाना नए साल की मस्ती, पार्टी मूड और खुशियों से भरा हुआ है, जिसे सुनते ही फैंस झूमने पर मजबूर हो रहे हैं. गाने में नए साल की फील पूरी तरह देखने को मिलती है. बीट्स तेज हैं, म्यूजिक फ्रेश है और लिरिक्स सीधे दिल से जुड़ते हैं. खेसारी लाल यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं शिल्पी राज की आवाज गाने में जान डाल देती है.

यह भी पढे़ं: Pramod Premi New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी का नया रोमांटिक गाना ‘करेजवा धड़कता’ रिलीज, हीरोइन संग गजब की केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >