Khesari Lal Yadav Bolbam Song: शिव भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा ये सावन गीत, बार-बार VIDEO देख रहे लोग

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी कलाकार एक से बढ़कर एक बोल बम गीत लेकर आ रहे हैं. इन दिनों खेसारी लाल यादव का गाना 'बम बम लागतार' इंटरनेट पर छाया हुआ है. गाने पर अब तक 8.43 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. आपने गाने का वीडियो देखा क्या.

Bhojpuri Bol Bam Song: सावन आते ही हर तरफ भोजपुरी सावन के गीत गूंजने लगे है. भोजपुरी स्टार्स एक से बढ़कर एक बोल बम गीत लोगों के लिए लेकर आ रहे हैं. यूट्यूब और सोशल मीडिया पर भोजपुरी सितारों के सावन स्पेशल गानों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. भक्ति से सराबोर ये गीत पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं. इस बीच खेसारी लाल यादव का गाना बम बम लागतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग पर कितने व्यूज आए है आपको बताते हैं.

खेसारी लाल यादव का सॉन्ग बम बम लगातार हो रहा वायरल

खेसारी लाल यादव का सॉन्ग बम बम लगातार साल 2024 में 19 जुलाई को मेकर्स ने जारी किया था. ये सॉन्ग जीएमजे- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. सॉन्ग को खेसारी और खुशी कक्कड़ ने गाया है और लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने दिया है. इसके म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा है. वीडियो में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही है. सॉन्ग पर अबतक 8.43 मिलियन व्यूज आ चुका है और लगातार बढ़ रहा है.

यूजर्स बोले- सावन बिना सोमवारी के…

सॉन्ग बम बम लगातार पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बोल बम इस सावन के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं खेसारी भईया के फैन. एक यूजर ने लिखा, सावन बिना सोमवारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अच्छा नहीं लगता. एक यूजर ने लिखा, खेसारी लाल यादव के गाने का इंतजार रहता है. एक यूजर ने लिखा, भैया आपका नया गाना कब आएगा. एक यूजर ने लिखा, यह गाना पूरा सावन भर बजेगा. एक यूजर ने लिखा, किस किस को ये गाना दिल पर लगा है.

यह भी पढ़ेंPawan Singh Sawan Song: पवन सिंह के इस कांवड़ सॉन्ग ने 5 दिन में मचाया तहलका, सिंगर ने कान पकड़कर पत्नी से मांगी माफी, जानें व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >