Khesari Lal Yadav Bol Bum Bola Harmuniya Pa: खेसारी लाल पर चढ़ा शिवभक्ति का रंग, सावन में धूम मचा रहा 'बोल बम बोला हरमुनिया पे' सॉन्ग

Khesari Lal Yadav Bol Bum Bola Harmuniya Pa: सावन के खास मौके पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना 'बोल बम बोला हरमुनिया पे' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अगर आपने ये गाना अभी तक नहीं सुना है तो आप इसे यहां देख सकते हैं.

Khesari Lal Yadav Bol Bum Bola Harmuniya Pa: सावन का पावन महीना शिवभक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा से भरा होता है. ऐसे में संगीत की दुनिया भी पीछे नहीं रहती. हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी स्टार्स ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए कई गाने लेकर आए हैं. ये बोल बम गीत कांवड़ यात्रियों के बीच भी काफी लोकप्रिय होते हैं. इस बीच खेसारी लाल यादव का गाना बोल बम बोला हरमुनिया पे फिर से सोशल मीडिया पर सुना जा रहा है.

बोल बम बोला हरमुनिया पे सॉन्ग सुना है आपने?

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का बोल बम बोला हरमुनिया पे गाना साल 2022 में सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने में खेसारी के साथ मेघा श्री नजर आई है. इसे खेसारी और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसके राइटर कृष्णा बेदर्दी है और म्यूजिक भी उन्होंने दिया है. कंपोजर इसके कन्हैया कुमार यादव है. सॉन्ग पर अबतक 26 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

खेसारी लाल यादव के इस गाने पर यूजर्स के कमेंट भी बहुत सारे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इस साल का सावन का सबसे बड़ा सॉन्ग होने वाले हैं. ऐसे ही गर्दा उड़ाते रहिए भैया. एक यूजर ने लिखा, खेसारी लाल भैया का ये गाना बहुत अच्छा है. एक यूजर ने लिखा, संगीत, गायन, कलाकार, अभिनय, गीत, नृत्य, खेसारी सर की आवाज, सब बहुत बढ़िया है.समझाने के लिए शब्द नहीं बस कमाल है. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया के गाने को कोई टक्कर नहीं दे सकता है. एक यूजर ने लिखा, शायद ही कोई ऐसा भोजपुरी गीत देख कर मन में खेसारी भैया के प्रति स्नेह मन में न आया हो.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन में छाया ‘बाजे खेसारी के गाना’, झूम कर नाचते दिखे ट्रेंडिंग स्टार, आपने देखा क्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >