Khesari Lal Yadav: ट्रेंडिंग स्टार के '14 के होली बा' गाने का यूट्यूब पर दबदबा, चंद दिनों में पार किए 12 मिलियन व्यूज

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना '14 के होली बा' यूट्यूब पर बवाल काट रहा है. इस गाने में हिट मशीन के साथ प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों होली के रंगो में रंग चुकी है. स्टार्स एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में इस मौके पर रिलीज कर रहे हैं, जो फैंस के बीच गर्दा उड़ा रहे हैं. इसी बीच ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का एक गाना यूट्यूब पर तबाही मचा रहा है, जिसे तीन हफ्ते पहले अपलोड किया गया था. इस गाने का टाइटल ’14 के होली बा’ है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि इस गाने ने अबतक 12 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं.

14 के होली बा गाने का यूट्यूब पर जलवा

खेसारी लाल यादव का ’14 के होली बा’ गाना दर्शकों में होली के त्यौहार का उत्साह बढ़ा रहा है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और प्रिया रघुवंशी जबरदस्त तरीके से होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यह गाना और भी रंगीन और मजेदार बन गया है. यह गाना कुछ हफ्ते पहले पम्मी रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसने कुछ ही घंटों में 6 लाख से ज्यादा लोग बटोर लिए थे. अब खबर लिखे जाने तक यह गाना यूट्यूब पर 12 मिलियन व्यूज पार कर चुका है और जबरस्दत वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

हिट मशीन का गाना बना होली एंथेम

खेसारी लाल यादव का कोई गाना रिलीज हो और गदर ना मचाए ऐसा हो ही नहीं सकता. यही वजह है कि एक्टर-सिंगर को फैंस हिट मशीन भी कहते हैं. इस बार भी ‘14 के होली बा’ ने बवाल मचा दिया है और दर्शकों के लिए होली एंथेम साबित हो रहा है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. वहीं, बोल बोल्ड कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. जबकि, इसका म्यूजिक विकास यादव ने दिया हैऔर केपी पांडे ने कंपोज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >