Khesari Lal Yadav और काजल राघवानी की दमदार केमिस्ट्री का नहीं कोई जवाब, यूट्यूब पर ये गाने आज भी मचा रहे बवाल

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Superhit Songs: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट ऑन स्क्रीन जोड़ियों में से एक है खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी. इनकी केमिस्ट्री और जबरदस्त डांस मूव्स हर गाने को सुपरहिट बना देती हैं.

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Superhit Songs: भोजपुरी सिनेमा में अगर किसी जोड़ी ने गानों के जरिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी है. इनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं. रोमांटिक से लेकर डांस नंबर्स तक, इनके गाने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसे में आइए जानते है इस हिट जोड़ी की ऐसी ही कुछ गानों के बारे में जिसने फैंस के बीच धूम मचा दी.

सज के सवर के

खेसारी और काजल का ये गाना यूट्यूब पर अब तक का सबसे देखा गया भोजपुरी गाना बन गया है. यूट्यूब पर इस गाने के 543 मिलियन व्यूज हो चुके है. दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और काजल की हसीन अदाओं पर लोगो ने जान निसार कर दिया. रिलीज होने के 7 साल बाद भी लोगो के बीच इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

पागल बनाइबे

दूसरे नंबर पर आता है ये गाना जिसने यूट्यूब के साथ सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाया है. यह गाना फिल्म ‘दबंग सरकार’ का है. ‘पागल बनाइबे’ 2018 में रिलीज हुआ था और तब से अब तक ये यूट्यूब पे 430 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चूका है.

कूलर कुर्ती में

‘दीवानापन’ फिल्म का ये सुपरहिट गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था और इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया था. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 394 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
इस वायरल वीडियो में गर्मी से परेशान हो कर काजल अपनी दुविधा जताती है, जिसके जवाब में खेसारी उन्हें कूलर कुर्ती में लगा लेने की सलहा देते है.

होरहा के चना

भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर’ का यह गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है, इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है. इस गाने को यूट्यूब पर 107 मिलियन व्यूज मिल चुके है.

दे देना पगलिया

गाने में खेसारी और काजल राघवानी अलग-अलग लोकेशन पर बारिश में भीगते हुए डांस कर रहे हैं. यह गाना फिल्म ‘नागदेव’ का है, जिसे यूट्यूब पर 53 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

ओढ़नी के रंग हरिहर बा

ओढ़नी के रंग हरिहर बा भोजपुरी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का गाना है. गाने को खेसारी ने खुद गाया है और इसके बोल प्यारे लाल यादव और अजीत हलचल ने लिखे हैं. गाने में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री को लोगो ने काफी प्यार दिया है, यूट्यूब पर इस गाने के 25 मिलियन व्यूज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >