Khesari Lal New Song: खेसारी संग नागिन की तरह लिपटी समिता गिरी, वायरल हुआ भोजपुरी गाने का जबरदस्त डांस सीन

Khesari Lal New Song: खेसारी लाल यादव और समिता गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘लागेलु नागिन जईसे’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। जबरदस्त डांस, एनर्जी और खेसारी-शिल्पी की आवाज ने फैन्स को दीवाना बना दिया है. गाने का जबरदस्त डांस सीन वायरल हो रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Khesari Lal New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनका नया धमाकेदार गाना है. हाल ही में बिहार चुनाव में छपरा सीट से चुनाव लड़ने वाले खेसारी चुनावी मुकाबला तो नहीं जीत पाए, लेकिन अब उन्होंने फिर से अपने फिल्मी करियर में वापसी कर ली है. फिर से वे उसी अंदाज में लौट आए हैं, जिसमें उनके फैंस उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.

शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया गाना

लागेलु नागिन जईसे गाने में खेसारी संग समिता गिरी

खेसारी का नया गाना ‘लागेलु नागिन जईसे’ रिलीज हो चुका है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में खेसारी फिर पूरी एनर्जी, मस्ती और जबरदस्त डांस के साथ नजर आ रहे हैं. लंबे समय बाद उन्हें इस अंदाज में देखकर फैंस बेहद खुश हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. दोनों की आवाज का कॉम्बिनेशन एक बार फिर चार्म क्रिएट कर रहा है और गाने को खूब पसंद किया जा रहा है.

ग्लोबल म्यूजित जंक्शन भोजपुरी चैनल पर हुआ रिलीज

इस गाने के बोल छोटू यादव (सुरजीत) ने लिखा है, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. वीडियो में खेसारी के साथ मॉडल और एक्ट्रेस समिता गिरी नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री अच्छी-खासी चर्चा में है. यह गाना 20 नवंबर 2025 को GMJ – Global Music Junction Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और कमेंट सेक्शन में लोग दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं.

ALSO READ: Hardik Pandya Rumoured GF: “अभी सगाई, बाद में प्रेग्नेंसी की खबरें…” माहिका शर्मा का डायमंड रिंग पर खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >