आलोक रंजन के नए गाने ‘कमर अमर कैला’ ने मचाई धूम, पीली साड़ी में मिस अद्विका ने ढाया कहर

Kamar Amar Kaila New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर आलोक रंजन का नया गाना ‘कमर अमर कैला’ वेव म्यूजिक पर रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में मिस अद्विका की खूबसूरती और उनके किलर एक्सप्रेशंस ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.

Kamar Amar Kaila New Bhojpuri Song: सिंगर आलोक रंजन का लेटेस्ट भोजपुरी गाना ‘कमर अमर कैला’ आज ऑफिशियली तौर पर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. वेव म्यूजिक के लेबल तले आए इस गाने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे. इस गाने में आलोक रंजन की दमदार आवाज के साथ-साथ मिस अद्विका का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने के बोल इंग्लिश गुप्ता ने लिखे हैं और इसका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है.

मिस अद्विका के हुस्न का चला जादू

गाने के वीडियो में मिस अद्विका बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख रही हैं. वीडियो की खास बात यह है कि वह अलग-अलग लुक में अपनी अदाएं बिखेर रही हैं. अद्विका कभी लहंगे में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आती हैं, तो कभी पीली साड़ी से दर्शकों का दिल जीत रही है. उनके किलर एक्सप्रेशंस और कमाल के डांस स्टेप्स ने गाने के वीडियो को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया हैं.

गाने का वीडियो देखें

पति-पत्नी के प्यार और नोक-झोंक की कहानी

वीडियो के सीन में एक प्यारी सी कहानी पिरोई गई है, जिसमें मिस अद्विका अपने पति से नाराज दिखाई दे रही हैं. वह वीडियो में अपने पति के सामने खूब नखरे बिखेरती हैं और अपनी शिकायतें बताती नजर आती हैं. वहीं आलोक रंजन भी अपने पूरे देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. गाने के कई सीन में दोनों कलाकारों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री और रोमांटिक पल फिल्माए गए हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में सफल रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

इस गाने को बेहतरीन आवाज आलोक रंजन ने दी है, जबकि वीडियो में मिस अद्विका अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं. गाने के शानदार बोल इंग्लिश गुप्ता ने लिखे हैं और इसका संगीत विक्की वॉक्स द्वारा तैयार किया गया है. पंचम सिन्हा ने इसे कंपोज किया है और वीडियो का शानदार निर्देशन संदीप राज ने किया है. यह गाना वेव म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसकी डिजिटल मार्केटिंग लोकधुन द्वारा संभाली जा रही है.

यह भी पढ़ें: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘खुल जा सिम सिम’ रिलीज, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >