Kalpana Patowary Chhath Puja Geet: कल्पना पटवारी का भावनाओं से भरा छठ गीत ‘माई के अनादर’ रिलीज, सुनते ही आंखें हो जाएंगी नम

Kalpana Patowary Chhath Puja Geet: कल्पना पटवारी का नया छठ गीत “माई के अनादर” रिलीज हो गया है, जो मां के दर्द और त्याग की कहानी कहता है. आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

Kalpana Chhath Puja Geet: भोजपुरी लोक संगीत की मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने छठ पर्व से पहले एक बहुत ही भावुक गीत बुधवार को पेश किया है, जिसका टाइटल “माई के अनादर” है. यह गीत सिर्फ भक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक दिल छू लेने वाला सामाजिक संदेश भी देता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज के समय में कई लोग अपनी बूढ़ी मां को वृद्धाश्रम भेज देते हैं. गाने में समाजिक संदेश के साथ-साथ छठ का यह जुड़ाव दर्शकों को इमोशनल कर रहा है. आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

छठ गीत में दिखी मां के दर्द की सच्ची कहानी

गीत “माई के अनादर” में एक मां की पीड़ा दिखाई गई है, जिसने अपने बच्चों के लिए पूरी जिंदगी सब कुछ दे दिया, लेकिन बुढ़ापे में अकेली रह गई. कल्पना पटवारी ने इस गीत को इतनी भावनात्मक आवाज में गाया है कि सुनते ही आंखें नम हो जाती हैं. गीत के बोल अशोक शिवपुरी ने लिखे हैं और संगीत दीपक ठाकुर व कल्पना पटवारी ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें: Chhath Geet Bhojpuri: शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘दऊरा उठाई ए बलम’ हुआ रिलीज, मधुर आवाज ने फैंस को झूमने पर किया मजबूर

वीडियो की टीम और कास्ट

इस गीत का निर्देशन पवन पाल ने किया है. वीडियो की शूटिंग एक वृद्धाश्रम में हुई है, जहां मांओं के दर्द और भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है. वीडियो में शैलेन्द्र सिंह, शारदा सिंह और कल्पना पटवारी नजर आए हैं.

व्यूज और दर्शकों की प्रतिक्रिया

‘माई के अनादर’ को यूट्यूब चैनल MUSIC BOX Kalpana Pattowary पर जारी किया गया, जिसे खबर लिखे जाने तक 7K से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. और कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने सराहा है. लोग इस गीत को ‘सबसे भावनात्मक छठ गीत’ बता रहे हैं और मां के प्रति सम्मान का संदेश फैलाने की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Chhath Geet Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘ए छठी मईया’ हुआ रिलीज, भावनाओं और भक्ति से भरे बोल ने फैंस को किया खुश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >