आम्रपाली दुबे संग रिश्तों पर काजल राघवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'कैमरे के सामने सब सच नहीं होता'

'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे संग रिश्तों और शो के विवादों पर काजल राघवानी ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि रील और रियल लाइफ में जमीन-आसमान का अंतर होता है.

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियां काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे इन दिनों शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर चर्चा में हैं. शो के फिनाले वाले दिन काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे के साथ अपने रिश्ते और शो में नजर आने वाले विवादों को लेकर खुलकर बात की. दोनों के बीच शो में दिखाई गई नोकझोंक और ड्रामे को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. ऐसे में फिनाले के दिन काजल के बयान ने इन चर्चाओं को और दिलचस्प बना दिया.आम्रपाली दुबे के बारे में क्या बोलीं काजल राघवानी?

'रील और रियल लाइफ में जमीन-आसमान का अंतर'

काजल ने कहा कि कैमरे के सामने जो कुछ दिखाई देता है, जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी वैसा ही हो. उन्होंने इसे एक आम उदाहरण से समझाया. उनका कहना था कि घर में हम सामान्य तरीके से रहते हैं, लेकिन जब कोई मेहमान आता है तो हमारा व्यवहार बदल जाता है. इसी तरह कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे भी काफी अंतर होता है. काजल के इस बयान का सीधा इशारा इस बात की ओर था कि 'भोजपुरी बवाल' में दिखने वाले हर विवाद को वास्तविक रिश्तों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

शो का ड्रामा कितना असली और कितना रियल?

शो में होने वाली बहस और नोकझोंक को लेकर काजल ने यह भी साफ किया कि दर्शक काफी समझदार हैं. वह स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली चीजों को देखकर खुद समझ सकते हैं कि क्या वास्तविक है और क्या शो का हिस्सा है. काजल के इस बयान के बाद एक बार फिर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की बॉन्डिंग चर्चा में आ गई है. दोनों अभिनेत्रियां भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित चेहरों में शामिल हैं और 'भोजपुरी बवाल' में उनकी मौजूदगी दर्शकों का ध्यान लगातार खींच रही है.

काजल के बयान से क्या समझ आता है?

काजल राघवानी ने अपने बयान में किसी विवाद को हवा देने के बजाय यह समझाने की कोशिश की कि रियल लाइफ और रील लाइफ को अलग-अलग देखना चाहिए. शो में नजर आने वाला ड्रामा दर्शकों के मनोरंजन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उससे कलाकारों के निजी रिश्तों का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: अक्षरा सिंह संग दिखेंगी तो पवन सिंह आपके साथ नहीं करेगा काम... आम्रपाली दुबे ने इंडस्ट्री की खोली पोल, बोली- जो होगा वो देखा जाएगा

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की बांसुरी पर थिरकी काजल राघवानी, फैंस बोले- लालू यादव की बहू बनने का है इरादा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >