काजल राघवानी ने खोला पवन सिंह से विवाद का राज, बोलीं- ‘जबरदस्ती किसिंग सीन करने से किया था मना’

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में पावरस्टार पवन सिंह के साथ काम न करने का राज खोला है. उन्होंने 'कैसे हो जाला प्यार' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए विवाद का जिक्र किया.

जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सामने आ रहे हैं. शो में सितारे अपने करियर और निजी अनुभवों से जुड़े कई राज भी साझा कर रहे हैं. इसी दौरान एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पावरस्टार पवन सिंह के साथ काम न करने की वजह पर खुलकर बात की.

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था विवाद

काजल राघवानी ने रानी चटर्जी और शो के अन्य साथियों से बातचीत के दौरान फिल्म ‘कैसे हो जाला प्यार’ की शूटिंग से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक एक किसिंग सीन शामिल किया गया था. काजल के मुताबिक, यह सीन पहले से तय नहीं था. एक्ट्रेस ने इस सीन को करने से साफ मना कर दिया. उनके इनकार के बाद मामला बिगड़ गया और पवन सिंह कथित तौर पर नाराज होकर शूटिंग छोड़कर सेट से बाहर चले गए.

‘मेल ईगो को लगी थी ठेस’

बातचीत के दौरान रानी चटर्जी ने कहा कि शायद काजल के मना करने से पवन सिंह के मेल ईगो को ठेस पहुंची होगी, तो एक्ट्रेस ने भी इस बात पर सहमति जताई. काजल ने बताया कि इस घटना के बाद पवन सिंह ने उनसे दोबारा कभी काम नहीं करने की बात कही थी. काजल के मुताबिक, इसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया. उन्होंने शो में इस पुराने विवाद को याद करते हुए उस समय की पूरी घटना के बारे में अपनी बात रखी.

स्टार्स की पावर पर भी बोलीं काजल

काजल राघवानी ने इंडस्ट्री में स्टार पावर को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि बड़े स्टार्स अपनी पहुंच और प्रभाव का इस्तेमाल करके किसी कलाकार के काम को प्रभावित कर सकते हैं. वे किसी को फिल्म से हटवा सकते हैं या उसके काम पर असर डाल सकते हैं. हालांकि, काजल ने यह भी कहा कि किसी स्टार की ताकत की एक सीमा होती है. उनके इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में पुराने विवाद को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है.

‘भोजपुरी बवाल’ में दिख रहा सितारों का जलवा

बता दें कि ‘भोजपुरी बवाल’ जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ नया रियलिटी शो है. इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आए कंटेस्टेंट्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे भी नजर आ रहे हैं. शो में भोजपुरी संस्कृति और मनोरंजन देखने को मिल रहा है. शो के दौरान सितारे अपने पुराने किस्से भी बता रहे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: खेसारी नहीं तो किसके साथ टॉक्सिक रिलेशन में थीं काजल राघवानी? मिस्ट्री बॉयफ्रेंड के बर्ताव पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: मैं सस्ता नहीं हूं… पवन सिंह-काजल राघवानी के शो में क्यों नहीं आए खेसारी लाल यादव? फाइनली तोड़ी चुप्पी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >