Bigg Boss 20 Qazi Taukeer: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने पर्सनालिटी और अतरंगी अंदाज से दर्शकों का दिल जितने वाले काजी तौकीर काफी वायरल चल रहे है. कश्मीर से आने वाले काजी ने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर और अरिजीत सिंह को हराकर रातोंरात देशभर में पहचान बनाई थी. काजी विजेता बने, जबकि अरिजीत शो से बाहर हो गए थे. अब इतने सालों बाद काजी ने इस पुराने किस्से को लेकर एक दिलचस्प बात कही है.
‘फेम गुरुकुल’ में काजी ने मारी थी बाजी
साल 2005 में आया ‘फेम गुरुकुल’ उस दौर के चर्चित म्यूजिक रियलिटी शोज में से एक था. शो में कई प्रतिभाशाली गायकों ने हिस्सा लिया था, जिनमें अरिजीत सिंह भी शामिल थे. हालांकि उस समय अरिजीत को वह लोकप्रियता हासिल नहीं थी, जो आज उनके नाम के साथ जुड़ी है. वहीं काजी तौकीर ने दर्शकों के वोट और अपनी लोकप्रियता के दम पर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी. उन्होंने रुपरेखा बनर्जी के साथ मिलकर यह खिताब जीता था.
लेकिन आज जब काजी पीछे मुड़कर उस दौर को देखते हैं तो उनका नजरिया काफी अलग है. उन्होंने माना कि उस समय उनकी गायकी उतनी शानदार नहीं थी. यानी जिस शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई, वहां उनकी जीत सिर्फ उनकी गायकी की वजह से नहीं थी बल्कि उनकी पॉपुलैरिटी और दर्शकों से जुड़ाव थी.
अरिजीत से है पुराना रिश्ता
काजी और अरिजीत की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि दोनों ने एक ही रियलिटी शो से अपने सफर की शुरुआत की थी. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि शो से बाहर होने वाले अरिजीत आगे चलकर देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल होंगे. दूसरी तरफ काजी ने भी संगीत के साथ-साथ एक्टिंग और स्टेज परफॉर्मेंस में अपनी जगह बनाने की कोशिश की.
अरिजीत और काजी की दोस्ती हालांकि समय के साथ बनी रही. दोनों को 2024 में एक स्टेज शो में साथ भी देखा गया था.
अब ‘बिग बॉस 20’ में काजी की एंट्री के बाद अरिजीत ने भी सोशल मीडिया पर उनको सपोर्ट किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि काजी की वजह से वह पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे और उन्हें अपना ‘रॉकस्टार’ बताया.
बिग बॉस में भी छाया काजी का अंदाज
‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के बाद से काजी लगातार सुर्खियों में हैं. उनकी बातचीत, मजेदार हरकतें और खुद को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उन्होंने घरवालों को डराने के लिए आधी रात में भूत देखने का नाटक किया था. बाद में उन्होंने खुद बताया कि यह सब दर्शकों के मनोरंजन के लिए किया गया था.
काजी का यह अंदाज देखकर कई दर्शक उनकी तुलना पुराने ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट्स से भी कर रहे हैं. हालांकि, उनके फैंस को उनका बेबाक और अलग अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कप्तान बनते ही भिड़े Aasif khan और Qazi ! कैप्टेंसी टास्क में क्यों आया इतना गुस्सा?
