गाना ‘हम हई गउआ तू हऊ शहरी’ हुआ रिलीज, वीडियो में छाया देसी अंदाज

Ham Haiee Gauwa Tu Hau Shahri Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए देसी फील, आसान बोल और मजेदार कॉन्सेप्ट का गाना ‘हम हई गउआ तू हऊ शहरी’ रिलीज कर दिया गया है. रिलीज के साथ यह गाना तेजी से लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है.

Ham Haiee Gauwa Tu Hau Shahri Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना ‘हम हई गउआ तू हऊ शहरी’ रिलीज हुआ है, जो आते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस गाने को भोजपुरी सिंगर पंकज मतलबी यादव और रजनी शाक्य ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में एक्ट्रेस आराध्या सिंह की शानदार परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन देखने को मिलती है. गाने में गांव और शहर की जिंदगी के फर्क को बड़े ही आसान और दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है. गांव की सादगी और शहर की स्टाइल के बीच की मीठी नोकझोंक इसे खास बनाती है. भोजपुरी गाना प्रेमियों इस गाने को सारे गामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता ही जा रहा है.

गांव और शहर की नोकझोंक बनी खासियत

इस गाने में गांव और शहर के रहन-सहन और सोच के फर्क को बहुत ही हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है. दोनों के बीच की नोकझोंक में प्यार और मजा दोनों नजर आता है, जो दर्शकों का दिल छू रहा है. गाने के वीडियो में गांव के सीन को दिखाया गया है जहां भोजपुरी एक्ट्रेस आराध्या सिंह और उनके ऑन स्क्रीन पार्टनर के बीच प्यार भरा अंदाज देखने को मिलता है. सिंगर गाने में आराध्या सिंह का तारीफ करते दिखाई देते. कभी उनके शहर का तारीफ करते है तो कभी उनकी सुंदरता का. पूरे वीडियो में वह एक्ट्रेस का ही गुणगान करते नजर आते है. एक्ट्रेस भी उन्हें प्यार वाली निगाहों से देखती है.

यंहा वीडियो देखें

टीम का शानदार काम

गाने के बोल पंकज मतलबी यादव और अमरेंद्र चौहान ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विनय विकास ने तैयार किया है. वीडियो को राजबली राज ने शूट किया है और पूरी टीम ने मिलकर इसे एक आकर्षक रूप दिया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘जब डीजे पे नाचे’ हुआ रिलीज, वीडियो में दिखा पति-पत्नी का तकरार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >