Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘मंगलसूत्र’ हुआ रिलीज, पति पर शक करती नजर आई आस्था सिंह

Bhojpuri Song: शिल्पी राज और गुंजन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मंगलसूत्र’ रिलीज हो गया है. आस्था सिंह की शानदार परफॉर्मेंस, दिल छू लेने वाले बोल और बेहतरीन संगीत से सजा यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. अब शिल्पी राज और गुंजन सिंह का शानदार गीत “मंगलसूत्र” रिलीज हो चुका है. गाना काफी एंटरटेनिंग है, क्योंकि पत्नी अपने पति पर शक करती है. उसे लगता है कि उसका अफेयर किसी दूसरी लड़की से भी चल रहा है.

“मंगलसूत्र” गाने ने मचाया तहलका

“मंगलसूत्र” गाने में वह कहती है कि ”कान के कच्चा बच्चा बनअ तारू हो, अपन मर्द पर ट्रर्स्ट नईखे… झूठो मुठो के तू लड़ताड़ू हो. देबू सरप्राइज तो भूक्त राजाजी, मिली जब सबूत राजाजी, तो खोल देब हम मंगलसूत्र राजाजी और प्यार के उतार देब भूत राजाजी, तब खोल देब मंगसूत्र राजाजी.” दोनों का डांस काफी एनर्जी वाला है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा.

गाने के बारे में

गाने में अभिनेत्री आस्था सिंह अपनी खूबसूरत अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. वीडियो में रिश्तों, प्रेम और भावनाओं को बेहद आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है. “मंगलसूत्र” के बोल बच्चू बिहारी ने लिखे हैं. संगीतकार रौशन सिंह ने इस गाने को शानदार संगीत से सजाया है.

गोल्डी जायसवाल हैं डायरेक्टर

वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है. उनकी बेहतरीन निर्देशन शैली वीडियो को एक अलग पहचान देती है. इस गीत को वेव म्यूजिक के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है, जो भोजपुरी संगीत जगत में लगातार बेहतरीन गाने दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है. वहीं, डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी लोकधुन ने संभाली है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >