Goldi Yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की आवाज में ‘सईया मरस सवतिया प’ हुआ रिलीज, वाइन साड़ी में आराध्या सिंह की अदाओं ने लूटा दिल

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘सईया मरस सवतिया प’ Wave Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. गाने में आराध्या सिंह का ग्लैमरस लुक और गोल्डी यादव की दमदार आवाज फैंस को खूब पसंद आ रही है.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Saiya Maras Sawatiya Pa: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव की दमदार आवाज में नया भोजपुरी गाना ‘सईया मरस सवतिया प’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. यह गाना Wave Music Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस आराध्या सिंह वाइन कलर की खूबसूरत साड़ी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. आइए आपको इस गाने की खास बातें और टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

खूबसूरत अदाओं से आराध्या सिंह ने जीता दिल

‘सईया मरस सवतिया प’ गाने का म्यूजिक वीडियो एक आम घरेलू कहानी को ग्लैमर और इमोशन्स के खूबसूरत मेल के साथ पेश करता है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक पत्नी अपने पति के बदले हुए रवैये से परेशान है, जो किसी दूसरी लड़की की ओर आकर्षित हो रहा है. इस मजेदार कहानी को एक्ट्रेस आराध्या सिंह ने अपने शानदार एक्सप्रेशंस और दिल को छू लेने वाली अदाओं से बेहद असरदार बना दिया है. वाइन कलर की साड़ी में आराध्या का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों का ध्यान पहली ही झलक में खींच लेता है. वहीं, उनकी आंखों की शिकायती भाषा और क्यूट एक्सप्रेशंस कहानी को और भी मजेदार बनाते हैं.

यूजर्स के रिएक्शन

गाने के रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “गर्दा उड़ा दिए”. तो वहीं दूसरे ने लिखा, “बवाल है यह गाना”. कई फैंस ने आराध्या सिंह की खूबसूरती और उनकी शानदार अदाकारी की तारीफ की, जबकि कुछ ने गोल्डी यादव की पावरफुल आवाज को गाने की जान बताया. कमेंट सेक्शन रेड हार्ट और फायर इमोजी से भरा हुआ नजर आ रहा है.

‘सईया मरस सवतिया प’ गाने की पूरी टीम

  • गायक – गोल्डी यादव
  • प्रस्तुति – आराध्या सिंह
  • गीतकार – अंकित वर्मा
  • संगीत निर्देशक – गौरव रौशन
  • वीडियो डायरेक्टर-गोविंद प्रजापति

कुल मिलाकर, ‘सईया मरस सवतिया प’ अपने दिलचस्प बोल, मजेदार कहानी और दमदार म्यूजिक के चलते भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और अनिकेत अनुपम का नया गाना ‘जिला के पारो’ रिलीज, वीडियो में खूबसूरत लहंगे में इतराती नजर आईं सोना सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >