गोल्डी यादव का गाना ‘सहेलिया के पीछे’ रिलीज, क्वीन तान्या के नखरों ने जीता फैंस का दिल

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर गोल्डी यादव का एक बेहद शानदार वीडियो सॉन्ग ‘सहेलिया के पीछे’ रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की कहानी और टीम के बारे में बताते हैं.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: अपनी मधुर आवाज के लिए पहचानी जाने वाली सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में बना नया वीडियो सॉन्ग ‘सहेलिया के पीछे’ रिलीज हो गया है. यह गाना दर्शकों के बीच आते ही छा गया है. इस गाने का म्यूजिक और इसके बोल दर्शकों को बहुत भा रहे हैं. वहीं इस गाने के वीडियो में क्वीन तान्या नजर आ रही हैं, जिनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है.

वीडियो में दिखा पति-पत्नी और सहेली का मजेदार ड्रामा

वीडियो के सीन में दिखाया गया है कि क्वीन तान्या के ऑन-स्क्रीन पति अपनी पत्नी से ज्यादा उनकी सहेली के आगे-पीछे घूमते रहते हैं. जिससे घर में एक मजेदार ड्रामा शुरू हो जाता है. पति की इस हरकत को देखकर तान्या का पारा चढ़ जाता है और वह गुस्से में आ जाती हैं. एक्ट्रेस अपने पति को कहती हैं कि तुम बस झूठ-मूठ का मुझे अपनी जान-प्राण बोलते रहते हो, जबकि तुम्हारा ध्यान कहीं और ही रहता है. वह अपने पति से साफ शब्दों में कहती हैं कि इस तरह की हरकतें करके मेरे सच्चे प्यार का बार-बार अपमान मत करो. इसके बाद पूरे गाने में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नखरे दिखाती नजर आती हैं. वह अपने पति के सामने एक बड़ी शर्त रखते हुए कहती हैं कि अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते हो, तो सबसे पहले मेरी उस सहेली का पीछा छोड़ दो. पति-पत्नी के बीच की यह मीठी तकरार और सहेली के पीछे भागने की यह कहानी दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रही है.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की पूरी टीम

इस मजेदार गाने ‘सहेलिया के पीछे’ के शानदार बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक संतोष कुमार यादव ने तैयार किया है. पूरे वीडियो का शानदार निर्देशन राजेश गुप्ता ने किया है, जबकि गाने में कलाकारों को अपनी उंगलियों पर नचाने यानी कोरियोग्राफी का काम रोशन यादव ने संभाला है. इस पूरे प्रोजेक्ट को संभालने की जिम्मेदारी प्रोजेक्ट हेड राजकुमार सिंह (राजू) ने निभाई है और इस गाने के प्रोड्यूसर अनंत कुमार हैं.

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का नया सैड सॉन्ग ‘बेवफाई’ रिलीज, दर्दभरे बोल छू रहे फैंस के दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >