Goldi Yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव का नया गाना 'रिल बनाई ऐ पिया' बना हिट, तान्या शर्मा के ठुमकों ने लूटा जानू यादव का चैन

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rila banai ai piya: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का लेटेस्ट ट्रैक 'रिल बनाई ऐ पिया' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. सॉन्ग में तान्या शर्मा की अदाओं ने फैंस के होश उड़ा दिए. वीडियो में जानू यादव भी नजर आ रहे.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rila banai ai piya: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का गाना ‘बनारस में’ बीत दिन ही रिलीज हुआ था. ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस बीच गोल्डी अपने नये सॉन्ग ‘रिल बनाई ऐ पिया’ को लेकर चर्चा में है. 10 जनवरी की सुबह गाना रिलीज कर दिया गया है. दर्शक इस म्यूजिक वीडियो को वरमुख म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने काम किया है. जबकि उनका साथ जानू यादव ने दिया है. आपको टीम डिटेल्स बताते हैं.

गोल्डी यादव का नया गाना ‘रिल बनाई ऐ पिया’

जानें टीम डिटेल्स

  • एल्बम:-रिल मेड ऐ पिया
  • गाना:- रेल बनी ऐ पिया
  • गायक:-गोल्डी यादव
  • एक्टर्स:- तान्या शर्मा, जानू यादव
  • संगीत:-एनके वर्मा
  • गीत:-शाहिद जी
  • वीडियो:-विक्रम राजपूत
  • डोप:-मोनू वर्मा
  • सम्पादक :- आरवी
  • डिजिटल हेड:-विक्की यादव
  • लेबल/कंपनी:- वरमुख म्यूजिक

पति से रील वीडियो बनाने कह रही तान्या शर्मा

नये भोजपुरी सॉन्ग ‘रिल बनाई ऐ पिया’ में तान्या शर्मा अपने ऑन स्क्रीन पति से कहती है कि वह उसका एक अच्छा सा रील बना दे. वह अपने पति से नहीं शरमान के लिए कहती है. तान्या कहती है कि उन दोनों की जोड़ी हिट है. सॉन्ग के बोल कैची है और म्यूजिक भी जबरदस्त है. साड़ी में तान्या जबरदस्त ठुमके लगाते दिख रही है.

यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, एक नंबर गाना. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट होगा गाना. एक यूजर ने लिखा, गोल्डी यादव की आवाज दमदार है.

इन गानों को भी मिला दर्शकों का प्यार

9 जनवरी को गोल्डी यादव का नया गाना ‘ओठललिया लगाके हो’ रिलीज हुआ था. गाने को गोल्डी के अलावा प्रमोद प्रेमी यादव ने गाया था. इसके अलावा उनका ‘सिंगापुर के झींगा’, ‘हथियार’, ‘सांवर सुरतिया’, ‘बनारस में’, सॉन्ग भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़ें Goldi Yadav New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया गोल्डी यादव का नया गाना ‘कमरिया में लहरे देला’, आराध्या सिंह के ठुमकों पर फिदा हुए एक्टर अजय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >