Goldi Yadav New Bhojpuri Song Raja Tawa ho Gaini: गोल्डी यादव का ‘राजा तावा हो गईनी’ रिलीज होते ही छाया, करिश्मा की साड़ी लुक और अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Raja Tawa ho Gaini: गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘राजा तावा हो गईनी’ Deshi Taal Entertainment पर रिलीज हो गया है. अजय और करिश्मा की शानदार केमिस्ट्री और देसी अंदाज ने गाने को सुपरहिट बना दिया है.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Raja Tawa ho Gaini: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में नया भोजपुरी गाना ‘राजा तावा हो गईनी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गाना Deshi Taal Entertainment के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

गाने के म्यूजिक वीडियो में अजय और करिश्मा नजर आ रहे हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री, मजेदार बातचीत, जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशन गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना, तो आइए पहले इसकी डिटेल्स जान लीजिये.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

मजेदार कहानी ने बढ़ाया गाने का क्रेज

म्यूजिक वीडियो में करिश्मा, गोल्डी यादव की आवाज में अपने ऑन-स्क्रीन पति अजय से शिकायत करती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि वह रोज-रोज बाहर जाते हैं, धूप में रहने की वजह से काले हो गए हैं और अब तवे की तरह गर्म और काले दिखते हैं.

इसी नोक-झोंक के बीच करिश्मा कभी गुस्सैल तो कभी नखरे भरे अंदाज में ठुमके लगाती दिखती हैं, वहीं अजय उन्हें प्यार से मनाते नजर आते हैं. यही देसी तकरार गाने की जान बन गई है.

करिश्मा की अदाओं ने लूटा दिल

वीडियो में करिश्मा कभी काली, कभी नीली तो कभी गुलाबी साड़ी में अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आती हैं. उनका डांस और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं अजय भी हैंडसम अंदाज में दिखाई देते हैं.

गाना रिलीज होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार लुटा रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: गोल्डी यादव
  • गीत: गौतम राय (काला नाग)
  • संगीत निर्देशक: विकाश यादव
  • कलाकार: अजय, करिश्मा
  • वीडियो निर्देशक: दिवाकर पांडे
  • डीओपी: ब्रिजेश यादव / रतन
  • नृत्य: कृष
  • संपादक: विवेक (VFX)
  • डीआई: रोहित सिंह
  • निर्माता: देशी ताल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
  • लेबल: देशी ताल एंटरटेनमेंट
  • डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज में ‘पातर पियऊ छापा ना हरदिया’ रिलीज, लहंगे और खुले बालों में सोना पांडे ने बढ़ाया पारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >