गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच पिस गए एक्टर अकेला, नया गाना Boyfriend VS Husband रिलीज

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी और गोल्डी यादव का नया गाना Boyfriend VS Husband रिलीज हो चुका है. गाने में एक्ट्रेस रानी जी और सौम्या पांडे के बीच एक ही लड़के को लेकर जबरदस्त और मजेदार लड़ाई देखने को मिल रही है.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए एक नया और बेहद एंटरटेनिंग गाना रिलीज हो चुका है. मशहूर सिंगर खुशबू तिवारी केटी और गोल्डी यादव की आवाज में नया ट्रैक Boyfriend VS Husband आउट हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने का कॉन्सेप्ट इतना मजेदार है कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं. वीडियो में एक तरफ गर्लफ्रेंड का मॉडर्न अंदाज है, तो दूसरी तरफ पत्नी का ठेठ देसी तेवर, जो दर्शकों को खूब हंसा रहा है.

साड़ी में रानी जी और पिंक ड्रेस में सौम्या पांडे का जलवा

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की दो खूबसूरत एक्ट्रेस रानी जी और सौम्या पांडे नजर आ रही हैं. वीडियो में रानी जी ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और अपने बालों में लाल गुलाब का फूल लगा रखा है, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लग रहा है. वहीं दूसरी तरफ, सौम्या पांडे पिंक कलर की वेस्टर्न ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और मॉडर्न नजर आ रही हैं.

गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच छिड़ी मजेदार जंग

गाने की कहानी काफी दिलचस्प है. वीडियो में सौम्या पांडे, अकेला की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड बनी हैं, जबकि रानी जी उनकी असली पत्नी. दोनों के बीच लड़के को अपना बताने की होड़ मची हुई है. सौम्या पांडे अपने मॉडर्न स्टाइल में नखरे दिखाते हुए कहती हैं कि यह मेरा बॉयफ्रेंड है. इस पर पत्नी रानी जी भी कहां कम पड़ने वाली थीं, वह अपने पति के हक के लिए तुरंत अड़ जाती हैं. जब सौम्या पांडे अपने बॉयफेंड पर अपना हक जताती हैं, तो रानी जी गुस्से में आकर अपनी सौतन को धमकी भरे अंदाज में कहती हैं कि यह मेरे पति हैं. आगे कहती हैं कि अगर वह इसके बाद उनके पति के साथ नजर आईं, तो उनका मुंह काला कर दें गी. दोनों हसीनाओं के बीच की यह मजेदार लड़ाई और नोक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

गाने की शानदार टीम और मेकिंग

इस धमाकेदार गाने को खुशबू तिवारी केटी और गोल्डी यादव ने मिलकर गाया है. गाने के मजेदार बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं और इसका बेहतरीन संगीत’जय गुरुदेवा ने तैयार किया है. वीडियो में रानी जी और सौम्या पांडे के साथ एक्टर अकेला भी नजर आ रहे हैं. इस पूरे वीडियो का डायरेक्शन पवन पाल ने किया है, जबकि इसे वीआर म्यूजिक के लेबल पर रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘मेहरारू के नशा’ हुआ रिलीज, साड़ी में एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >