Goldi Yadav New Bhojpuri Song Banaras Me: गोल्डी यादव का ‘बनारस में’ हुआ रिलीज, साड़ी में सजी उजाला यादव और पलक ने बढ़ाया ग्लैमर लेवल

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘बनारस में’ रिलीज हो गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में उजाला यादव और पलक की शानदार केमिस्ट्री, देसी लुक और धमाकेदार डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Banaras Me: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर गायिका गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘बनारस में’ अब Goldi Yadav Official यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. गाने में दो-दो खूबसूरत एक्ट्रेस उजाला यादव और पलक की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. ऐसे में आइए इस गाने की खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘बनारस में’ गाने की कहानी

गाने की कहानी बेहद दिलचस्प और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश की गई है. इसमें एक्ट्रेस पलक, गोल्डी यादव की आवाज में अपनी सहेली उजाला यादव को बताती नजर आती हैं कि वह काशी (बनारस) के एक लड़के के प्यार में पड़ चुकी हैं और अब वहीं बस गई हैं. इस दौरान पलक के एक्सप्रेशन्स काबिल-ए-तारीफ हैं. वहीं उजाला यादव भी पूरे प्यार और उत्सुकता के साथ उनकी बातें सुनती नजर आती हैं.

डांस और लुक्स ने बढ़ाया गाने का क्रेज

गाने में उजाला यादव और पलक दोनों ही पूरी साड़ी में सजी-धजी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दोनों का देसी अंदाज और शानदार ठुमके गाने को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देते हैं. दोनों की खूबसूरती, दोस्ती और प्यार का तड़का इस गाने को खास बनाता है.

फैंस के रिएक्शन

‘बनारस में’ गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के शानदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई इसे “सुपरहिट” बता रहा है, तो कोई “शानदार और दिल छू लेने वाला” कह रहा है. कई यूजर्स इसे फुल एंटरटेनमेंट पैक बता रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: गोल्डी यादव
  • अभिनय: उजाला यादव, पलक
  • गीत: गौतम राय काला नाग
  • संगीत: आशीष विश्वकर्मा
  • निर्देशक: रतन यादव
  • निर्माता: सुधीर विश्वकर्मा
  • डिजिटल हेड: विक्की यादव
  • लेबल/कंपनी: गोल्डी यादव ऑफिशियल

यह भी पढ़ें- Pawan Singh New Bhojpuri Song Salwarwa Lale Ho Lal: रिलीज होते ही छाया ‘सलवरवा लाले हो लाल’, चांदनी सिंह की लाल सलवार पर टिका पवन सिंह का दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >