Goldi Yadav Bhojpuri Song: गोल्डी यादव के ‘पातर पियवा’ गाने ने मचाया गदर, आपने सुना क्या

गोल्डी यादव का नया गाना “पातर पियवा” सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. वीडियो में दीया मुखर्जी और मुन्ना की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी शानदार लग रही है है.

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम देखने को मिल रही है और इसी बीच गोल्डी यादव का नया गाना “पातर पियवा” रिलीज हो गया है. गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीडियो में मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

“पातर पियवा” सॉन्ग ने मचाया गदर

“पातर पियवा” गाने को अपनी आवाज मशहूर भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव ने दी है. इसके बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक की जिम्मेदारी गोलू सिंह ने संभाली है. उनका संगीत गाने को पूरी तरह एनर्जेटिक और डांस नंबर वाला फील देता है. वीडियो में दीया मुखर्जी और मुन्ना की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी शानदार लग रही है है. खासतौर पर डांस मूव्स और एक्सप्रेशन वीडियो को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं. इस गाने की कोरियोग्राफी मिथुन प्रमाणिक ने की है और निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही संभाली है.

“पातर पियवा” सॉन्ग के बारे में

डीओपी संजू मंडी ने हर सीन को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है. वहीं एडिटिंग का काम आरबीके एंटरटेनमेंट ने संभाला है, जिससे वीडियो का फ्लो काफी स्मूद दिखाई देता है. DI का काम संदीप बाजपेयी ने किया है और मेकअप की जिम्मेदारी रवि सिंह सरदार ने निभाई है. “पातर पियवा” को सारेगामा भोजपुरी के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और फैंस सोशल मीडिया पर इस पर लगातार रील्स और वीडियो बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >