भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के रिश्ते को लेकर एक बार फिर बवाल मचा हुआ है. इसकी शुरुआत काजल राघवानी के एक इंटरव्यू से हुई, जिसके प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई. काजल ने बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी के एक ऐसे रिश्ते का जिक्र किया, जिसे उन्होंने टॉक्सिक रिलेशन बताया. वीडियो सामने आते ही काजल के फैंस ने खेसारी लाल यादव को निशाने पर लेना शुरू कर दिया. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह बात फैल गई कि काजल ने खेसारी पर हाथ उठाने का आरोप लगाया है.
लेकिन अब इस पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में काजल राघवानी ने साफ किया है कि जिस टॉक्सिक रिलेशन की वह बात कर रही थीं, वह खेसारी लाल यादव के साथ नहीं था. काजल ने बताया कि उनके इंटरव्यू को गलत कॉन्टेक्स्ट में पेश किया गया, जिसकी वजह से पूरा मामला खेसारी से जोड़ दिया गया.
Kajal Raghwani Interview Promo: काजल के इंटरव्यू के प्रोमो से मचा था बवाल
काजल राघवानी हाल ही में शुभांकर मिश्रा के शो में पहुंची थीं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के एक मुश्किल दौर का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह भी एक ऐसे रिश्ते में रह चुकी हैं, जो उनके लिए बेहद टॉक्सिक और दर्दनाक था. इस रिश्ते के दौरान उन्होंने काफी कुछ सहा और हालात एक समय इतने बिगड़ गए थे कि उनके लिए वहां से निकलना मुश्किल हो गया था.
इंटरव्यू का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर काजल के फैंस ने इसे खेसारी लाल यादव से जोड़ना शुरू कर दिया. कई लोगों ने खेसारी को ट्रोल किया और देखते ही देखते यह चर्चा मीडिया तक पहुंच गई कि काजल ने भोजपुरी सुपरस्टार पर मारपीट का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: आखिर किस चीज के बिना नहीं रह सकते पवन सिंह? आम्रपाली दुबे ने खोल दी पोल
Kajal Raghwani Revealed The Truth: काजल ने बताई पूरी सच्चाई
अब इस पूरे विवाद पर काजल राघवानी ने प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी बात रखी है. काजल ने कहा कि शुभांकर मिश्रा के इंटरव्यू को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने साफ किया कि जिस रिश्ते में उनके साथ मारपीट हुई थी, उसका खेसारी लाल यादव से कोई लेना-देना नहीं है. काजल ने कहा,“शुभांकर वाली वीडियो को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया है. मैंने उस इंटरव्यू में कहा भी है कि खेसारी जी ने कभी हाथ नहीं उठाया. बल्कि हमेशा सम्मान ही मिला है.”
Kajal Raghwani Said: '2020 से ही मेरा और खेसारी जी का रास्ता अलग हो चुका था'
काजल ने बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि 2020 में ही उनका और खेसारी लाल यादव का रास्ता अलग हो चुका था. इसके बाद वह एक और रिश्ते में आई थीं. काजल के मुताबिक, यह रिश्ता उनके लिए बेहद टॉक्सिक साबित हुआ. उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ सहा. हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन पर हाथ भी उठाया गया. काजल ने कहा कि एक समय चीजें इतनी खराब हो गई थीं कि उस रिश्ते से बाहर निकलने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था.
Khesari Lal Yadav Clarified: खेसारी ने भी दी सफाई
विवाद बढ़ने के बीच एक इवेंट में खेसारी लाल यादव से इस मामले पर सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया, तो काजल पर हाथ उठाने का सवाल ही नहीं बनता.
खेसारी ने काजल राघवानी को लेकर यह भी कहा कि वह उनकी इज्ज़त करते हैं. उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते का सच क्या था और उन्होंने काजल के लिए क्या किया या नहीं किया, यह काजल खुद और भगवान ही जानते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी के गलत बोलने से वह गलत नहीं हो जाते और उनके गलत बोलने से सामने वाला गलत नहीं हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: काजल या आम्रपाली? किसके साथ गाने में काम करना लगा बेस्ट, सवाल सुनकर ‘पावर स्टार’ बोले- ‘मैं पागल हो जाऊंगा’
