Duns: खेसारी लाल यादव ने डंस की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमेशा से कोशिश…

Duns: खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. भोजपुरी स्टार इस सफलता से काफी खुश और एक्साइटेड हैं.

Duns: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ 21 फरवरी को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सभी कहानी से लेकर स्टारकास्ट को पसंद कर रहे हैं. खेसारी की डंस भोजपुरी सिनेमा की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली साल 2025 की पहली फिल्म है.

डंस की सफलता पर क्या बोले खेसारी लाल यादव

डंस में हार्डकोर एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी भी दिखाई गई है. फैंस की नजर खेसारी के कमाल के एक्शन पर भी है. थियेटर्स की कुछ तसवीरें भी वायरल हुई, जिसमें लोगों को सीटी और ताली बजाते हुए देखा गया. फिल्म के प्रति दर्शकों का जोश देखकर खेसारी लाल यादव काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, मैं अपने आपको काफी भाग्यशाली समझता हूं कि दर्शकों का मुझे शुरू से ही बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला है.”

दर्शकों को खेसारी लाल यादव ने तहे दिल से किया शुक्रिया

भोजपुरी स्टार ने आगे कहा, ”हमारी फिल्म ‘डंस’ को लेकर जिस तरह से दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वह मुझे रोमांचित कर रहा है. मैं अपने दर्शकों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. मेरी हमेशा से कोशिश रहती है कि अपने दर्शकों के लिए ऐसी फिल्म लेकर आऊं, जिससे उनका भरपूर मनोरंजन हो. इस फिल्म में भी दर्शकों को काफी कुछ नया दिखने वाला है. फिल्म के निर्माता और निर्देशक बधाई के पात्र है कि इतनी अच्छी फिल्म सिनेमाघरों में लेकर आए. उन्होंने फिल्म को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रमोट भी किया है.”

डंस के प्रोड्यूसर ने क्या कहा

डंस के प्रोड्यूसर सुधीर सिंह ने कहा, ”यह फिल्म काफी अच्छी है और खेसारी लाल यादव जी ने बहुत मेहनत की है. वह प्रमोशन के लिए भी हमारे साथ हमेशा रहे हैं. एक निर्माता के तौर पर हमारी यही कोशिश रहती है कि ऐसी फिल्म दर्शकों के लिए लेकर जिससे उनका पैसा वसूल हो जाए. इस फिल्म मे बिहार का बाल कलाकार और गायक आर्यन बाबू भी अहम किरदार में है, जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >