‘देवरे लगा के भागल बा’ रिलीज, होली में शिवांगी का देवर संग तकरार

Deware Laga Ke Bhagal Ba New Holi Song: होली के रंगों में डूबा नया भोजपुरी गाना ‘देवरे लगा के भागल बा’ रिलीज हो गया है. करिश्मा कक्कड़ और विशाल तिवारी गाने को जबरदस्त मस्ती वाला टच दिया है.

Deware Laga Ke Bhagal Ba New Holi Song: होली आने वाली है और भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक रंगीन गाने रिलीज हो रहे हैं. इस बीच नया गाना ‘देवरे लगा के भागल बा’ भी दर्शकों के बीच आ चुका है. इस गाने को करिश्मा कपूर और विशाल तिवारी ने अपनी दमदार आवाज दी है रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं म्यूजिक वीडियो में शिवांगी साहू और सिन्टू मेहता अपना रंग जमाते नजर आते है.

होली में देवर संग भाभी शिवांगी का तकरार

गाने में होली के शानदार माहौल को दिखाया गया है. भोजपुरी एक्ट्रेस शिवांगी साहू देसी लुक में नजर आती है. सीन में पूरा होली का माहौल छाया हुआ है. इस बीच एक्ट्रेस शरारती अंदाज में अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर (सिन्टू मेहता) से शिकायत करते कहती हैं कि देवरे रंग लगा के भाग गया है, पूरे गांव में बातें हो रही हैं. इस पर एक्टर पीछे नहीं रहते वह तंज कसते हुए जवाब देता है कि, तुमने फगुआ बिगाड़ दिया, दिल भी तोड़ दिया ललुआ से मिलकर मुझे बेवकूफ बना रही हो. दोनों के बीच यही तकरार गाने को और भी होली वाली देसी फिल देता है.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

इस होली गाने को विशाल तिवारी और करिश्मा कपूर ने अपनी मधुर और एनर्जेटिक आवाज से गाने में चार चांद लगा दिए है. वहीं वीडियो में सिन्टू मेहता और शिवांगी साहू अपने रोमांटिक अंदाज से जलवा बिखेर रहे है. गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है. वीडियो का निर्देशन प्रीतम चौधरी ने किया है. प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं और इसे आदिशक्ति फिल्मस के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘डालS देवर’ गाना रिलीज, वीडियो में शोना पांडे ने लूटी महफिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >