त्रिशाकर मधु संग राकेश मिश्रा का धमाका, ‘Dermi Cool चाही’ हुआ वायरल

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song: राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘Dermi Cool चाही’ रिलीज होते ही चर्चा में है. त्रिशाकर मधु की मौजूदगी और शानदार म्यूजिक ने इसे खास बना दिया है. गाना तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर जबरदस्त धमाका देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार राकेश मिश्रा का नया गाना ‘Dermi Cool चाही’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में त्रिशाकर मधु की ग्लैमरस अदाएं और राकेश मिश्रा का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने का म्यूजिक, लोकेशन और वीडियो प्रेजेंटेशन काफी आकर्षक है, जो युवाओं को खासा लुभा रहा है. रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना ‘Dermi Cool चाही’ को राकेश मिश्रा ने अपनी दमदार आवाज दी है, जिसमें त्रिशाकर मधु की शानदार मौजूदगी देखने को मिलती है. इस गाने के बोल रॉकी राज पांडे ने लिखे हैं, जबकि संगीत गौरव विशाल सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन रितिक सिंह आरा ने किया है और डीओपी डीके राम बाबू हैं. एडिटिंग डीके यादव और डीआई रोहित सिंह ने संभाला है. इस प्रोजेक्ट में अभिनव मिश्रा का विशेष सहयोग रहा है, वहीं चिक्कू भैया रांची का आशीर्वाद भी मिला है. आकाश सिंह छोटू के साथ इस गाने का कोलैबोरेशन किया गया है और इसे Sawera Music World के बैनर तले रिलीज किया गया है.

राकेश मिश्रा के हिट गाने

भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा ने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जो आज भी फैंस की जुबान पर बसे हुए हैं. ‘Ae Raja Bahe Chait Ke Lahariya’, ‘Mishir Ji’ (2024), ‘Raja Jawan Hum Laika’, ‘Ye Raja Jai Na Bahriya’, ‘Ae Raja’, और ‘Kamariya’ (2024) जैसे गानों ने उन्हें खास पहचान दिलाई है. इसके अलावा ‘Lahanga Me Marr Dehab Taala Jija’, ‘Mann Kare Silwat’ और ‘Haveli Pa’ भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए गए. साल 2024 में भी राकेश मिश्रा के गाने ट्रेंड में बने हुए हैं, जो उनकी लोकप्रियता को साफ दिखाता है.

यह भी पढ़ें: टुनटुन यादव और गोल्डी यादव का नया धमाका, ‘रंगदार के तिलक’ हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >