रिलीज होते ही छाया 'चुवSता जवानी',रचना के एक्सप्रेशन्स ने जीता दिल

Chuwata Jawani New Song: भोजपुरी के जाने-माने गायक राकेश मिश्रा का एक नया और मजेदार गाना रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा रहा है.

Chuwata Jawani New Song: भोजपुरी दर्शकों के लिए मशहूर सिंगर राकेश मिश्रा अपना नया गाना ‘चुवSता जवानी’ मार्केट में लेकर आ चुके हैं. यह गाना रिलीज होते ही छा गया है. इस गाने के वीडियो को बहुत ही अलग और मजेदार तरीके से फिल्माया गया है. वीडियो में राकेश मिश्रा के साथ एक्ट्रेस रचना बग की जोड़ी दिखाई दे रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. गाने में एक्ट्रेस का एक बहुत ही अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है.

वीडियो में एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

इस गाने के वीडियो की कहानी काफी दिलचस्प और हटके है. वीडियो में एक्ट्रेस रचना बग अपनी जवानी को एक बड़ा बोझ बताती हैं और गाने के जरिए अपना दुख बयां करती हैं. वह कहती हैं कि उनके देवर दुबई में रहते हैं और उनके पति कटिहार में हैं. वह आगे गाती हैं कि उनकी जवानी महुए की तरह महक रही है, लेकिन कोई उनके पास नहीं है. इस अकेलेपन की वजह से वह पूरी रात सिर्फ तकिया पकड़कर कटती है. वीडियो में एक्ट्रेस का यह अंदाज और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा के इस नए और शानदार गाने को दर्शकों के लिए लाने में एक बेहतरीन टीम ने मिलकर काम किया है. इस गाने को खुद मशहूर गायक राकेश मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि इसके कमाल के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस रचना बग फीचरिंग करती हुईं नजर आ रही हैं. गाने को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इसका दमदार संगीतआर्या शर्मा ने तैयार किया है, और इसके बहुत ही दिलचस्प और प्यारे बोल गीतकार सोनू कुमार ने लिखे हैं.

गाने को मिल रहा है फैंस का भरपूर प्यार

राकेश मिश्रा के इस नए गाने को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. कमेंट बॉक्स में दर्शक इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, राकेश मिश्रा की गायकी और रचना बग की परफॉर्मेंस एकदम नंबर वन है. वहीं दूसरे यूजर ने खुशी जताते हुए लिखा कि, लो जी हमारे देसी स्टार की आवाज में देसी गाना आ गया है. इसके अलावा लोग कमेंट्स में ‘जियो शेर’ और ‘सुपर सॉन्ग’ लिखकर दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार लुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खेसारी यादव का ‘दरद हो जाला’ गाना हुआ वायरल, लाल साड़ी में कोमल सिंह ने ढाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >