Chocolatey Sadiya Song: सपना चौहान की खूबसूरती पर फुल टू फिदा दिखे खेसारीलाल, गर्दा मचा रहा चॉकलेटी सड़िया गाना

Chocolatey Sadiya Song: ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना “चॉकलेटी सड़िया” सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है. यहां देखिए खेसारी के नये गाने का वीडियो.

Chocolatey Sadiya Song: ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों एक के बाद एक हिट गाना देते जा रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म राजा राम के पहले गाना चुम्मा चुम्मा काफी पॉपुलर हुआ था. उसके बाद “चॉकलेटी सड़िया” गाना जारी कर दिया गया है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस सपना चौहान दिख रही है. सॉन्ग को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में खेसारी और सपना की जबरदस्त केमेस्ट्री आग लगा रही है.

“चॉकलेटी सड़िया” हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

“चॉकलेटी सड़िया” गाना को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं. जबकि म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है. सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और अभी तक इसपर 610, 422 व्यूज आ गए है. ये व्यूज तेजी से बढ रहा है. वीडियो में खेसारी चॉकलेट कलर की साड़ी पहले सपना पर फुल टू फिदा दिख रहे हैं. दोनों की एनर्जी और जोड़ी कमाल लग रही है. इसके बीट्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सावन बिना सोमवारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अच्छा नहीं लगता. एक यूजर ने लिखा, जब खेसारी भैया गाते हैं तो सबका दिल छू जाते हैं.

फिल्म ‘राजाराम’ का हिस्सा है “चॉकलेटी सड़िया” गाना

“चॉकलेटी सड़िया” फिल्म ‘राजाराम’ का हिस्सा है. इसके निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस है. साथ ही फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ही कर रहे हैं. खेसारीलाल यादव ने सॉन्ग की सक्सेस पर कहा, चॉकलेटी सड़िया की शूटिंग के दौरान मैंने खूब एंजॉय किया. साथ ही उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के साथ काम करके बहुत मजा आया. उन्होंने फैंस से कहा कि, मैं चाहता हूं मेरे फैंस इसपर रील्स बनाए और बताए उन्हें ये सॉन्ग कैसा लगा.

Also Read- Khesai Lal Yadav New Movie: खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘राजाराम’ का टीजर रिलीज, फैंस को खूब पसंद आ रहा है एक्टर का नया लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >