‘चिकन चिल्ली राजा जी’ में दिव्या का दिलकश अंदाज, वीडियो वायरल

Chikan Chilli Raja Ji Song: सिंगर खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘चिकन चिल्ली राजा जी’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड और धमाकेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Chikan Chilli Raja Ji Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘चिकन चिल्ली राजा जी’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं. वीडियो में उनका लुक और एक्सप्रेशन इतने कमाल के हैं कि फैंस इस गाने को बार-बार देख रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस गाने के वीडियो में क्या खास है और इसके पीछे कौन सी टीम है.

पति को धमकी देती दिखीं दि

इस गाने के वीडियो में में एक्ट्रेस दिव्या अपने ऑन-स्क्रीन पति को खुलेआम धमकाती हुई नजर आ रही हैं. वह अपने पति से कहती हैं कि अगर वह सौतन से मिलने गए, तो वह चिकन चिल्ली में जहर मिलाकर उन्हें दे देंगी. इस सीन में एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन बेहद कातिलाना लग रहे हैं. वहीं, गुस्से के बीच में उनके पति भी उनके साथ रोमांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

अलग-अलग साड़ियों में ढाया कहर

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस का लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है. वह पूरे वीडियो में अलग-अलग रंगों की साड़ियों में नजर आ रही हैं. वह कभी सफेद साड़ी में कहर ढाती हैं, तो कभी ब्लू साड़ी में अपनी अदाएं बिखेरती हैं. उनका हर एक स्टाइल दर्शकों को उनका दीवाना बना रहा है.

गाने के पीछे की टीम

इस गाने को अपनी आवाज से खुशी कक्कड़ ने सजाया है. इसके मजेदार बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं और इसका बेहतरीन संगीत टिंकू तूफान केशरी ने तैयार किया है. इस गाने का डिजिटल काम एमआरपी मनोज जीएफएक्स ने संभाला है. यह गाना तेजस फिल्म्स के लेबल तले रिलीज हुआ है और इसे आरकेके फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘सूख के पापड़ हो जइबS’ हुआ वायरल, एक्ट्रेस तान्या की अदाओं ने लूटी महफिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >