खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना वायरल, ‘चश्मा लगाके हीरो लागेला’ ट्रेंड में

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘चश्मा लगाके हीरो लागेला’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. पारुल यादव की शानदार परफॉर्मेंस और देसी बीट्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है, वहीं कैची लिरिक्स और म्यूजिक इसे और भी खास बना रहे हैं.

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘चश्मा लगाके हीरो लागेला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में पारुल यादव की शानदार मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए हैं, वहीं देसी बीट्स और खुशी की दमदार आवाज फैंस को झूमने पर मजबूर कर रही है.

गाने के पीछे की टीम

गाना ‘चश्मा लगाके हीरो लागेला’ की सफलता के पीछे एक मजबूत टीम का योगदान है. इस गाने को सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी दमदार आवाज से खास बना दिया है, जबकि वीडियो में पारुल यादव अपनी शानदार अदाओं और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो बेहद कैची और देसी फ्लेवर से भरपूर हैं. वहीं, संगीत सतेंद्र जी ने दिया है, जिसकी धुन सुनते ही लोग थिरकने लगते हैं. इस पूरे गाने को खूबसूरती से पेश करने का काम डायरेक्टर कौशल ने किया है, जिन्होंने वीडियो को आकर्षक और एंटरटेनिंग बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है.

खुशी कक्कड़ का करियर

खुशी कक्कड़ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और उनके कई गाने दर्शकों के बीच खूब पसंद किए गए हैं. ‘नाच नागिन जैसन’, ‘चोली के समान’ और ‘तोर कमर लचककार’ जैसे गानों ने जहां फैंस को झूमने पर मजबूर किया, वहीं ‘राइफल के नोख पा नचाइब जबरी’ ने उनके दमदार और अलग अंदाज को दिखाया. इसके अलावा ‘राजा रंगबाज’ और ‘प्रशासन’ जैसे गाने भी काफी लोकप्रिय रहे हैं. इन सभी हिट ट्रैक्स के जरिए खुशी कक्कड़ ने साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की तेजी से उभरती हुई और पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: निरहुआ के गाने पर तान्या मित्तल के ठुमके, ‘मरून कलर सड़िया’ पर डांस वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >