Bhojpuri Bigg Boss: रियलिटी शोज में अब भोजपुरी का भी तड़का लगने लगा है. हाल ही में आए ‘भोजपुरी बवाल’ ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. अभी ये शो खत्म भी नहीं हुआ कि एक और अपडेट आ गया है. पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अब भोजपुरी में भी आने वाला है. यानी अब भोजपुरी सितारों के लिए भी वही घर, कैमरे और बिग बॉस के नियम होंगे, बस अंदाज पूरा भोजपुरी होगा. तो आखिर ‘बिग बॉस भोजपुरी’ कब शुरू होगा और इसमें क्या खास देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं.
अब भोजपुरी में भी होगा बिग बॉस वाला खेल
‘बिग बॉस’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में भी बनाया जा चुका है. अब इस शो को भोजपुरी दर्शकों तक ले जाने की तैयारी है.
बनिजय एशिया और एंडिमोल शाइन इंडिया के सीईओ दीपक धर ने The Indian Express को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 2027 में ‘बिग बॉस भोजपुरी’ और ‘बिग बॉस पंजाबी’ पर फोकस किया जाएगा. इससे साफ है कि शो के क्षेत्रीय रूप को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज है.
2027 में खुलेगा भोजपुरी बिग बॉस का दरवाजा
दीपक धर के मुताबिक, ‘बिग बॉस भोजपुरी’ को 2027 में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, अभी शो की पक्की तारीख सामने नहीं आई है.
फिलहाल मेकर्स शो की थीम, घर के डिजाइन और कौन-कौन से सितारे इसमें नजर आएंगे, इस पर काम कर रहे हैं. यानी भोजपुरी वाला बिग बॉस सिर्फ भाषा बदलकर नहीं आएगा, बल्कि इसे वहां के दर्शकों के हिसाब से और भी मजेदार बनाने की तैयारी है.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह-निरहुआ साथ दिखे तो फैंस ने कर दिया ऐलान- ‘भोजपुरी इज बेटर दैन बॉलीवुड’, ये हैं हमारा ब्रांड
अब असली सवाल- घर में कौन-कौन आएगा?
‘बिग बॉस' का नाम आते ही सबसे पहले यही सवाल आता है कि घर में एंट्री किसकी होगी? भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे कई पॉपुलर चेहरे हैं. ऐसे में अब फैंस की नजर इस बात पर है कि इनमें से कौन-कौन बिग बॉस के घर में नजर आएगा.
फिलहाल मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट का नाम नहीं बताया है. यानी अभी फैंस को अपने फेवरेट स्टार्स की एंट्री के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: आम्रपाली ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- मिलकर पालेंगे बच्चा
होस्ट का नाम भी अभी बाकी
कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट कौन होगा, इसका भी खुलासा नहीं हुआ है. यानी अभी सबसे बड़े सवालों के जवाब बाकी हैं.
फिलहाल इतना तय है कि ‘बिग बॉस भोजपुरी’ 2027 में आने की तैयारी में है. अब फैंस की नजर इस पर है कि घर के दरवाजे खुलते ही कौन सा भोजपुरी स्टार सबसे पहले बिग बॉस के सामने खड़ा नजर आएगा.
