Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘जिये के जरिया बडू’ बना इंटरनेट सेंसेशन, वीडियो पर खूब बरस रहा प्यार

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘जिये के जरिया बडू’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. वीडियो में शिल्पी राज की आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया. इस नये गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अपने गानों को लेकर चर्चा में रहती है. शिल्पी के गाने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. वह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में से एक है. हाल ही के ���िनों में कई गाने रिलीज हुए हैं, जिसमें शिल्पी ने अपनी आवाज दी है. शिल्पी का गाना ‘ओढ़नी में दागी’ 22 नवंबर को रिलीज हुआ था. अब उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘जिये के जरिया बडू’ रिलीज हो गया है और इंटरनेट पर वायरल हो गया है. सॉन्ग की डिटेल्स आपको बताते हैं.

‘जिये के जरिया बडू’ का वीडियो देखें

शिल्पी राज का नया गाना ‘जिये के जरिया बडू’ आपने सुना क्या?

शिल्पी राज का नया गाना ‘जिये के जरिया बडू’ 23 नवंबर को रिलीज हुआ है. इस गाने के रिलीज होने के बारे में शिल्पी ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी. सॉन्ग यूट्यूब चैनल वेव म्यूजिक पर जारी हुआ है. गाने के वीडियो में रक्षा गुप्ता, जितेंद्र सिंह अंशु नजर आ रहे हैं. शिल्पी के अलावा इस गाने को जितेंद्र ने भी अपनी आवाज दी है. इसके बोल दिनेश रेलहन ने लिखे है. गाने को म्यूजिक रेलहन स्टूडियो और प्रकाश सोनी ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर साहिल राज है.

जानें यूजर्स क्या कह रहे सॉन्ग के बारे में

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, जबरदस्त सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, सॉन्ग एक नंबर है. एक यूजर ने लिखा, गाना बहुत अच्छा है. एक यूजर ने लिखा, गाना सुनकर मजा गया. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी दीदी आपका गाना बहुत अच्छा है.

ये गाने हो रहे वायरल

‘ओढ़नी में दागी’ शिल्पी राजा का गाना बीते दिन ही रिलीज हुआ थी, जिसमें अंजलि पांडे और विजय चौहान नजर आए थे. गाने को शिल्पी ने गाया है. इसके अलावा उनका गाना ‘सुरुज भगवान’ भी यूजर्स ने काफी पसंद किया था. इस गाने के वीडियो में आस्था सिंह नजर आई थी.

यह भी पढ़ें– Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हमार मरद काहे भावता’ हुआ रिलीज, वीडियो ने मचाया बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >