Bhojpuri Song Maroon Colour Sadiya: आम्रपाली-निरहुआ का गाना मरून कलर सड़िया आपने देखा है

Maroon Colour Sadiya Bhojpuri Song: पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना मरून कलर सड़िया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब भी ये सॉन्ग खूब सुना जा रहा है. एक साल पुराने इस सॉन्ग पर कितने व्यूज आ गए, आपको बताते हैं.

Maroon Colour Sadiya Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं. उनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, आशिक आवरा, सिपाही, जिगरवाला, राम लखन शामिल हैं. निरहुआ और आम्रपाली का गाना मरून कलर सड़िया ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. ये सॉन्ग एक साल पुराना है, लेकिन फिर भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. आइए आपको बताते हैं कि इस सॉन्ग पर अब तक कितने व्यूज आ चुके हैं.

मरून कलर सड़िया पर आ गए इतने व्यूज

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का सॉन्ग मरून कलर सड़िया फिल्म फसल का है. सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपलोड किया है. गाने को 12 मार्च 2024 में रिलीज हुआ था. सॉन्ग को आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह, ममता राउत और शिल्पी राज ने गाया हैं. लिरिक्स सॉन्ग के अरविंद तिवारी, प्यारे लाल यादव, विजय चौहान, विमल बावरा, मृत्युंजय सिंह सिप्पी ने दिया हैं. गाने पर अबतक 279.98 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और ये बढ़ रहा है.

यूजर्स बोले- ये गाना सुनकर दिल गदगद हो गया

मरून कलर सड़िया पर यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आए हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, काफी दिनों बाद भोजपुरी में इतना मीठा गाना सुनने को मिला शानदार. एक यूजर ने लिखा, ये गाना सुनकर दिल गदगद हो गया लग रहा है सुनता ही रहूं. एक यूजर ने लिखा, कई वर्षो के बाद भोजपुरी संगीत में इतना मिठास सुनने को मिला , दिल आज आनंदित हो गया इस मीठे और प्यारे संगीत को सुनकर. एक अन्य यूजर ने लिखा, इस गाने ने दिल जीत लिया. एक यूजर ने लिखा, आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी नंबर वन है.

यह भी पढ़ेंPawan Singh Sawan Song: पवन सिंह के इस कांवड़ सॉन्ग ने 5 दिन में मचाया तहलका, सिंगर ने कान पकड़कर पत्नी से मांगी माफी, जानें व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >