Bhojpuri Song: नीलम गिरी की अदाएं और नीलकमल संग रोमांस का तड़का, ‘लिपस्टिक खराब होगा काजल नहीं’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

Bhojpuri Song: नीलम गिरी और नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘लिपस्टिक खराब होगा काजल नहीं’ रिलीज हो गया है. शिल्पी राज की आवाज और नीलकमल संग केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस नीलम गिरी ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद लगातार अपने फैंस को नए-नए सरप्राइज दे रही हैं. हाल ही में उनका गाना ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. गाना अभी ट्रेंड में ही था कि अब नीलम एक और नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ गई हैं, जिसके बोल ‘लिपस्टिक खराब होगा काजल नहीं’ हैं.

इस नए गाने को अपनी दमदार आवाज में नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने गाया है. खास बात यह है कि म्यूजिक वीडियो में नीलम गिरी के साथ नीलकमल सिंह भी नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है. आइए जानते हैं इस गाने की खासियत और पूरी टीम की डिटेल्स.

पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

नीलम गिरी-नीलकमल सिंह की नोकझोंक ने जीता दिल

नीलकमल सिंह ने गाने की रिलीज से एक दिन पहले पोस्ट करते हुए लिखा था, “कल सुबह 7 बजे देखिये… सुपरहिट गाना ‘लिपस्टिक खराब होगा काजल नहीं’ नीलकमल सिंह ऑफिशियल चैनल पर.”

वीडियो में नीलम गिरी और नीलकमल सिंह की मस्ती और नोकझोंक दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. नीलम गिरी शिकायत करती दिखती हैं कि वह दिल लेने-देने का खेल नहीं करेंगी, क्योंकि नीलकमल किसी सुंदर लड़की को देखते ही कहीं और चले जाते हैं. इस पर नीलकमल जवाब देते हैं कि वह भले ही उनकी लिपस्टिक खराब कर दें, लेकिन कभी उनका काजल खराब यानी उन्हें रुलाएंगे नहीं. यही लाइन गाने की सबसे बड़ी USP बन गई है.

डांस, रोमांस और तड़क-भड़क से भरा यह वीडियो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है.

गाने की टीम

  • फीचरिंग: नीलकमल सिंह, नीलम गिरी
  • सिंगर: नीलकमल सिंह, शिल्पी राज
  • लिरिक्स: आशुतोष तिवारी
  • म्यूजिक: आर्या शर्मा
  • प्रोड्यूसर: रत्नाकर कुमार
  • डायरेक्टर: भोजपुरिया
  • डिजिटल: विक्की यादव
  • कोरियोग्राफर: गोल्डी
  • लोकेशन: दुबई

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu Song: श्वेता महारा के डांस मूव्स और कल्लू का अंदाज, ‘डोले द कमरिया’ ने फिर यूट्यूब मचाया धमाल, पार किया इतना मिलियन व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >